साल 2025 में आई ‘वॉर 2’ के बाद एक्टर ऋतिक रोशन किसी फिल्म में नजर नहीं आए हैं. फैंस भी उनकी आने वाले फिल्मों का इंतजार कर रहे हैं और जानना चाहते हैं कि अब वो किस किरदार में नजर आएंगे. इसी बीच ऋतिक ने हाल ही में उन्होंने अपने इंस्टाग्राम पर अपनी एक तस्वीर शेयर की, जो सोशल मीडिया पर वायरल हो गया हैं. हालांकि इसके कैप्शन ने फैंस का ध्यान खींच लिया हैं. अगर ऐसा कोई रोल मिले… ऋतिक ने अपने पोस्ट के साथ अपनी आने वाली फिल्मों में किरदारों को लेकर लिखा, ‘मुझसे अभी पूछा गया कि मैं किस तरह का रोल करना चाहता हूं और जवाब देते वक्त मैं खुद भी हैरान रह गया. क्या आपको ‘लक बाय चांस’ का जफ्फर याद है? बिल्कुल वैसा ही किरदार. अगर ऐसा कोई रोल मिले, तो मैं तुरंत करने के लिए तैयार हूं. लेकिन निर्देशक मुझे हमेशा सिर्फ अच्छे इंसान वाले किरदारों में ही देखना चाहते हैं. थोड़ा दुख होता है.’ उनके इस कैप्शन से ये साफ है कि वो खुद को ग्रे कैरेक्टर में देखना चाहते हैं. हालांकि अच्छे इंसान वाले किरदार के लिए ही उन्हें कॉन्टैक्ट किया जा रहा है, जिस वजह से वो बहुत दुखी हैं. इन कलाकारों ने किया कमेंट इसी बीच जोया अख्तर ने उनके पोस्ट पर कमेंट कर लिखा, ‘चलो वो कॉफी पीने चलते हैं.’ वहीं आशीष चंचलानी ने लिखा, ‘ये आपकी अब तक की सबसे शानदार परफॉर्मेंस में से एक है. बस अपने दिल की सुनिए.’ इसके अलावा संजय कपूर ने भी लिखा, ‘अगर लक बाय चांस वाला जफ्फर वाला रोल है, तो इस बार मैं आपको डायरेक्ट करूंगा. पिछली बार फिल्म में आपने करण जौहर को चुना था.’ ऋतिक की आने वाली फिल्में वहीं बात करें उनके आने वाले प्रोजेक्ट्स की, तो वो अपनी सुपरहिट फ्रेंचाइज ‘कृष 4’ में नजर आएंगे, जो अभी प्री-प्रोडक्शन के स्टेज पर है. इसके अलावा वो अमेजन प्राइम वीडियो की ‘मेस’ में दिखाई देंगे, जिसका निर्माण उनके प्रोडक्शन हाउस HRX फिल्म्स के तहत किया जा रहा हैं. शेयर करें Post navigation डिस्ट्रीब्यूटर्स को तुरंत पैसे लौटाएंगे थलापति विजय Appy Raja Passes Away: छत्तीसगढ़ी संगीत जगत में शोक की लहर, रैपर एप्पी राजा का निधन, रायपुर एम्स में ली अंतिम सांस