MP Weather Update: भोपाल। मध्य प्रदेश में प्री-मानसून गतिविधियां लगातार तेज हो रही हैं। ट्रफ और साइक्लोनिक सर्कुलेशन के प्रभाव से प्रदेश के कई हिस्सों में मौसम का मिजाज बदला हुआ है। मौसम विभाग ने गुरुवार को ग्वालियर, जबलपुर समेत 34 जिलों में तेज आंधी और बारिश का अलर्ट जारी किया है। कई क्षेत्रों में हवा की रफ्तार 40 से 60 किलोमीटर प्रतिघंटा तक पहुंच सकती है। मौसम विभाग के अनुसार, प्रदेश में अगले सप्ताह मानसून के सक्रिय होने तक प्री-मानसून का असर बना रहेगा। शुक्रवार को मुरैना, भिंड, दतिया, निवाड़ी, टीकमगढ़ और छतरपुर जिलों में ओलावृष्टि की भी संभावना जताई गई है। बुधवार को प्रदेश के 20 से अधिक जिलों में मौसम बदला रहा। हालांकि आंधी और बारिश के बावजूद गर्मी का असर पूरी तरह कम नहीं हुआ है। खजुराहो लगातार दूसरे दिन प्रदेश का सबसे गर्म शहर रहा, जहां अधिकतम तापमान 45 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। वहीं ग्वालियर में 43.1 डिग्री, जबलपुर में 40.5 डिग्री, भोपाल में 40.4 डिग्री, उज्जैन में 39.5 डिग्री और इंदौर में 38.9 डिग्री सेल्सियस तापमान रिकॉर्ड किया गया। मौसम वैज्ञानिक अरुण शर्मा ने बताया कि सक्रिय प्री-मानसून सिस्टम, ट्रफ और साइक्लोनिक सर्कुलेशन के कारण प्रदेश में मौसम तेजी से बदल रहा है। मौसम विभाग ने 13 जून को ग्वालियर-चंबल और बुंदेलखंड क्षेत्र के कई जिलों में तेज आंधी को लेकर ऑरेंज अलर्ट जारी किया है। ग्वालियर, भिंड, दतिया, टीकमगढ़, छतरपुर, सागर और दमोह में तेज हवाओं और खराब मौसम की संभावना जताई गई है। शेयर करें Post navigation Bhopal News: ‘कोई आपराधिक मामला दर्ज नहीं’, दिग्विजय सिंह ने बताया नामांकन रद्द करने का आधार गलत Rajgarh News: 51 हजार मीट्रिक टन गेहूं में घुन लगने से हड़कंप, कार्रवाई पर उठे सवाल