MP Damoh News: दमोह: मध्यप्रदेश के दमोह जिले के हिंडोरिया नगर में देवी विसर्जन जुलूस के दौरान मस्जिद के पास हवाई फायरिंग का मामला सामने आया है। घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल होने के बाद पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है। पुलिस आरोपी की तलाश कर रही है और मामले में अन्य लोगों से भी पूछताछ की जा रही है। वहीं, विसर्जन के दौरान दो अखाड़ों के बीच मारपीट की घटना भी सामने आई थी, जिसके बाद पुलिस की सुरक्षा व्यवस्था पर सवाल उठ रहे हैं। जानकारी के अनुसार, घटना 20 अक्टूबर की बताई जा रही है। वायरल वीडियो में देवी विसर्जन का जुलूस हिंडोरिया जामा मस्जिद के पास पहुंचता दिखाई दे रहा है। इस दौरान अखाड़े में शामिल कुछ लोग तलवारें लहराते हुए जय श्रीराम के नारे लगाते नजर आते हैं। इसी बीच एक युवक बंदूक जैसी वस्तु से हवा में फायरिंग करता दिखाई देता है। 8 से 9 घंटे तक चलता है विसर्जन जुलूस हिंडोरिया में देवी विसर्जन के दौरान पूरे नगर में जुलूस निकाला जाता है। इसकी शुरुआत मुख्य रूप से पुलिस थाने से होती है, जहां देवी प्रतिमाओं को एकत्रित कर उन्हें क्रमांक दिया जाता है। इसके बाद क्रमांक के आधार पर प्रतिमाओं के साथ अखाड़े नगर में भ्रमण करते हैं। यह जुलूस करीब 8 से 9 घंटे तक चलता है। पुलिस थाने से शुरू होकर जुलूस बस स्टैंड होते हुए मस्जिद के पास पहुंचता है। बताया जा रहा है कि बाजार की देवी प्रतिमा क्रमांक-1 का अखाड़ा मस्जिद के पास पहुंचा था, तभी कुछ लोग तलवारें लहराते हुए नारे लगाने लगे और इसी दौरान एक युवक ने हवाई फायरिंग कर दी। घटना का वीडियो अगले दिन सोशल मीडिया पर वायरल हुआ। वीडियो वायरल होने के बाद पुलिस ने दर्ज किया मामला हिंडोरिया थाना प्रभारी धर्मेंद्र गुर्जर ने बताया कि घटना का वीडियो वायरल होने के बाद पुलिस ने तत्काल कार्रवाई की। वीडियो के आधार पर मामला दर्ज कर लिया गया है और आरोपी की तलाश जारी है। इस संबंध में अन्य लोगों से भी पूछताछ की जा रही है। विसर्जन के दौरान दो अखाड़ों के बीच भी हुई थी मारपीट हिंडोरिया में देवी विसर्जन के दौरान दो अखाड़ों के बीच विवाद और मारपीट की घटना भी सामने आई थी। कहासुनी के बाद दोनों पक्षों में जमकर मारपीट हुई थी। इस दौरान लाठी-डंडे और पत्थर भी चले थे। घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हुआ था। मारपीट में करीब 5 से 6 लोगों के घायल होने की सूचना मिली थी। पुलिस की सुरक्षा व्यवस्था पर उठ रहे सवाल देवी विसर्जन के दौरान मारपीट और मस्जिद के पास हवाई फायरिंग की घटनाएं सामने आने के बाद हिंडोरिया में पुलिस की सुरक्षा व्यवस्था पर सवाल उठ रहे हैं। स्थानीय स्तर पर सामने आई जानकारी के अनुसार, विसर्जन के दौरान अलग-अलग अखाड़ों के बीच पहले भी विवाद की स्थिति बनती रही है। ऐसे में सवाल उठ रहा है कि भारी पुलिस बल की तैनाती के बावजूद विवाद की स्थिति कैसे बनी और इसे समय रहते क्यों नहीं रोका जा सका। फिलहाल, हवाई फायरिंग के मामले में पुलिस ने प्रकरण दर्ज कर आरोपी की तलाश शुरू कर दी है। https://jantakegoth.com/wp-content/uploads/2026/10/WhatsApp-Video-2026-10-23-at-10.31.41-AM.mp4 शेयर करें Post navigation Neemuch News: 27,500 रुपये के 6 चालान को लेकर विवाद, RTO कर्मचारी की POS मशीन क्षतिग्रस्त; आगजनी से सरकारी संपत्ति को नुकसान का आरोप