पटना। पटना में खान सर की गिरफ्तारी के लिए पुलिस ने कार्रवाई शुरू कर दी है। पुलिस सूत्रों के मुताबिक कदमकुआं थाने में फैसल खान उर्फ खान सर के खिलाफ हत्या की कोशिश और आर्म्स एक्ट के तहत केस दर्ज किया गया है। यह कार्रवाई उनकी कोचिंग से फायरिंग का वीडियो सामने आने के बाद हुई है। वहीं खान सर का कहना है कि गोलीबारी आत्मरक्षा (सेल्फ डिफेंस) में की गई थी। दरअसल, 2 जून की रात पटना स्थित खान सर की कोचिंग पर हमला हुआ था। घटना के दौरान उनके बॉडीगार्ड्स के फायरिंग किए जाने का वीडियो सामने आया था। मामले में पुलिस पहले ही दोनों बॉडीगार्ड्स को गिरफ्तार कर जेल भेज चुकी है और खान सर से भी पूछताछ की जा चुकी है। अब पुलिस के बयान पर दर्ज एफआईआर में खान सर को नामजद आरोपी बनाया गया है। हमले वाले दिन खान सर ने पुलिस की जमकर तारीफ की थी। अब उन्होंने कहा कि पुलिस लेट पहुंची। गार्ड्स के फायरिंग वाले वीडियो पर खान सर ने कहा, मारपीट हो रही थी। मुझे पता था पुलिस को पहुंचने में समय लगेगा। पुलिस वहां उड़कर तो नहीं पहुंचती, इसलिए हमने सेल्फ डिफेंस में फायरिंग की। गार्ड क्यों रखते हैं ताकि समय पड़े तो लोगों को बचा सकें। जब तक पुलिस नहीं आई थी तब तक एक बॉडीगार्ड को क्या करना चाहिए था। क्या गार्ड्स ने किसी पर फायरिंग की।बच्चों से खान सर बोले- कोचिंग बंद हुई तो फीस बढ़ जाएगी, इससे पहले खान सर का एक नया वीडियो सामने आया है। इस वीडियो में वो क्लासरूम में बच्चों को अपने कोचिंग पर हुए हमले के बारे में बता रहे हैं। वो सीसीटीवी फुटेज दिखाकर बच्चों को बता रहे हैं कि जो कोचिंग के गार्ड को लेकर जा रहा है उसकी गिरफ्तारी अब तक नहीं हुई है। मुद्दे से भटकाया जा रहा है। खान सर ने ये भी कहा कि, अगर खान ग्लोबल स्टडीज बंद हो गया तो अगले 6 महीनों में कई कोचिंग संस्थानों की फीस एक लाख से डेढ़ लाख रुपए तक पहुंच जाएगी। मेरा मकसद पैसा कमाना नहीं है। खान सर क्लासरूम में बच्चों को बता रहे हैं कि कोचिंग के गार्ड को बेरहमी से पीटा गया। 20-25 लोगों ने उसे सड़कों पर पीटा। वो क्लासरूम में फीस घटाने की भी बात कर रहे हैं। खान सर एक किताब लेकर आते हैं और कहते हैं विद्या की कमस खाकर कहता हूं उस दिन फायरिंग हुई थी। 2 जून की रात करीब 10 बजे पटना में खान सर के कोचिंग सेंटर पर हमला हुआ था। आरोप है कि कुछ लोगों ने कोचिंग सेंटर के गार्ड की पिटाई की, परिसर में पत्थरबाजी की और खान सर के पोस्टर-बैनर फाड़ दिए। घटना की सूचना मिलने पर खान सर मौके पर पहुंचे। उन्होंने शुरुआत में दावा किया था कि हमलावरों ने 8 से 10 राउंड फायरिंग भी की है। हालांकि, कुछ समय बाद उन्होंने फायरिंग वाले बयान से दूरी बना ली। इसके बाद खान सर की ओर से ज्ञान बिंदु कोचिंग पर हमला कराने का आरोप लगाते हुए FIR दर्ज कराई गई थी। कोचिंग पर हमले का वीडियो भी सामने आया।3 जून को पुलिस ने ज्ञान बिंदु कोचिंग के डायरेक्टर रौशन आनंद समेत 2 लोग अभिषेक और गौरव गिरफ्तार कर जेल भेज दिया था। ये दोनों रौशन सर के सहयोगी हैं। बुधवार शाम तीनों को कोर्ट में पेश किया गया, जिसके बाद पटना सिविल कोर्ट ने उन्हें न्यायिक हिरासत में बेऊर जेल भेज दिया। गिरफ्तारी के बाद रौशन आनंद ने आरोप लगाया था कि उन्हें झूठे मामले में फंसाया गया है और इस घटना में उनकी कोई भूमिका नहीं है।4 जून को खान सर के गार्ड का फायरिंग करते वीडियो आया 4 जून को एक वीडियो सामने आया जिसमें खान सर के 2 गार्ड कोचिंग के बाहर फायरिंग करते दिख रहे थे। इसके बाद पुलिस खान सर के कोचिंग पहुंची और दोनों गार्ड्स को कदमकुआं थाने लेकर आई। 3 घंटे की पूछताछ करने के बाद उसे गिरफ्तार कर लिया। पुलिस की पूछताछ में दोनों ने बताया कि खान सर के कहने पर फायरिंग की थी। इसके बाद पुलिस ने खान सर भी पूछताछ की है।पुलिस ने हथियार जब्त किया, नई FIR दर्ज पुलिस ने खास सर के दोनों गार्ड के हथियारों को वैधता जांच के लिए जब्त किया है। वहीं, फायरिंग वाले वीडियो की जांच के बाद कदमकुआं थाने में एक नई एफआईआर भी दर्ज की गई है। ज्ञान बिंदु जीएस अकादमी के डायरेक्टर रौशन आनंद की रिहाई की मांग को लेकर गुरुवार को बड़ी संख्या में छात्र सड़क पर उतरे थे। एनआईटी मोड से करीब 5 हजार छात्र करगिल चौक तक पहुंचे थे। छात्रों ने कारगिल चौक पर कैंडल जलाकर न्याय की मांग की। छात्र कह रहे थे कि खान सर क्यों नहीं गिरफ्तार हुए। रौशन सर को फंसाने की साजिश रची गई है।4 जून को खान सर के गार्ड का फायरिंग करते वीडियो आया 4 जून को एक वीडियो सामने आया जिसमें खान सर के 2 गार्ड कोचिंग के बाहर फायरिंग करते दिख रहे थे। इसके बाद पुलिस खान सर के कोचिंग पहुंची और दोनों गार्ड्स को कदमकुआं थाने लेकर आई। 3 घंटे की पूछताछ करने के बाद उसे गिरफ्तार कर लिया। पुलिस की पूछताछ में दोनों ने बताया कि खान सर के कहने पर फायरिंग की थी। इसके बाद पुलिस ने खान सर भी पूछताछ की है। शेयर करें Post navigation भाजपा को झटका! अन्नामलाई ने नई पार्टी बनाकर ठोकी दावेदारी प्रदर्शन के दौरान पुलिसकर्मियों को फूल और किताब देगी CJP