चेन्नई। तमिलनाडु बीजेपी के पूर्व प्रदेश अध्यक्ष रह चुके हैं और राज्य में पार्टी के प्रमुख चेहरों में गिने जाते थे। चर्चा है कि वह अपनी खुद की पार्टी शुरू करने का ऐलान कर सकते हैं। इसके अलावा वह इस्तीफे को लेकर भी स्पष्टीकरण दे सकते मेरे लिए यह तय करना बहुत मुश्किल था कि मैं बीजेपी का सदस्य रहूं या तमिल लोगों से जुड़ा रहूं। मैंने 4 दिसंबर 2025 को पार्टी को बताया कि मैं इस्तीफा देने जा रहा हूं। पार्टी ने मुझसे कहा कि पहले चुनाव हो जाने दें, फिर जाएं। अन्नामलाई ने 2 जून को भाजपा से इस्तीफा दिया था। लेटर शुक्रवार को सामने आया। उन्होंने इस्तीफे की वजह बताते हुए लिखा कि पिछले 18 महीनों से आलाकमान के साथ उनके मतभेद चल रहे हैं। अब उनके विचार एक जैसे नहीं रहे। अन्नामलाई कर्नाटक कैडर के IPS अधिकारी रहे हैं। नौकरी छोड़कर 2020 में भाजपा से जुड़े। पार्टी ने पहले उन्हें प्रदेश उपाध्यक्ष और फिर अध्यक्ष बनाया। अन्नामलाई के रहते हुए बीजेपी ने 2021 और 2026 विधानसभा चुनाव लड़ा। दोनों ही चुनावों में भाजपा का वोट शेयर 2% से ज्यादा नहीं बढ़ सका। शेयर करें Post navigation फायरिंग केस में खान सर पर पटना पुलिस की FIR, बढ़ीं मुश्किलें