उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की माता सावित्री देवी का शुक्रवार को उत्तराखंड के पौड़ी गढ़वाल जिले के उनके पैतृक गांव पंचूर में निधन हो गया। उन्होंने 91 वर्ष की उम्र में अंतिम सांस ली। पौड़ी गढ़वाल के एसएसपी सर्वेश पंवार ने उनके निधन की पुष्टि की है। बताया जा रहा है कि सावित्री देवी लंबे समय से बीमार थीं। उनके अंतिम संस्कार की प्रक्रिया शनिवार को हरिद्वार में होने की संभावना है। उनके निधन की खबर से राजनीतिक और सामाजिक जगत में शोक की लहर है। छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने भी उनके निधन पर गहरी संवेदना व्यक्त की है। पौड़ी गढ़वाल के एसएसपी सर्वेश पंवार के अनुसार, सावित्री देवी का निधन उनके पैतृक गांव पंचूर में हुआ। पुलिस और जिला प्रशासन शोकाकुल परिवार के संपर्क में हैं। अंतिम संस्कार शनिवार को हरिद्वार में किए जाने की संभावना जताई गई है। जानकारी के मुताबिक, सावित्री देवी पिछले काफी समय से अस्वस्थ थीं। उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने भी सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर पोस्ट साझा कर सावित्री देवी के निधन पर दुख जताया। उन्होंने इसे अत्यंत दुखद बताते हुए शोकाकुल परिवार के प्रति संवेदना व्यक्त की। छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय ने उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की माता सावित्री देवी के निधन पर शोक व्यक्त किया। उन्होंने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर अपने संदेश में दिवंगत आत्मा को श्रद्धांजलि अर्पित करते हुए शोकसंतप्त परिवार के प्रति संवेदनाएं प्रकट कीं। मुख्यमंत्री श्री साय ने अपने संदेश में लिखा कि उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की पूज्य माताजी श्रीमती सावित्री देवी के निधन का समाचार अत्यंत दुखद है। एक पुत्र के लिए मां ही उसकी पूरी दुनिया होती है। मां के स्नेह और आशीर्वाद का स्थान जीवन में कोई नहीं ले सकता। उन्होंने कहा कि दुख की इस घड़ी में उनकी गहरी संवेदनाएं मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और उनके शोकाकुल परिवार के साथ हैं। मुख्यमंत्री ने बाबा केदारनाथ से प्रार्थना की कि दिवंगत पुण्यात्मा को अपने श्रीचरणों में स्थान दें और परिजनों को इस अपार दुख को सहन करने की शक्ति प्रदान करें। उन्होंने अपने संदेश का समापन ‘ॐ शांति’ के साथ किया। शेयर करें Post navigation Chhattisgarh Latest News: छत्तीसगढ़ के दो युवा रोबोटिक्स चैंपियन अंतरराष्ट्रीय मंच पर दिखाएंगे प्रतिभा, CM साय ने की मुलाकात Chhattisgarh Latest News: नई औद्योगिक नीति से बदलेगी प्रदेश की तस्वीर, निवेश के साथ युवाओं के लिए बढ़ेंगे रोजगार के अवसर