Chhattisgarh Kawardha News: कवर्धा। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के 25 वर्षों की जनसेवा एवं समर्पण के अवसर पर कबीरधाम जिले में आयोजित सेवा संकल्प अभियान को लेकर सांसद संतोष पाण्डेय सहित जिले के जनप्रतिनिधियों ने जिलेवासियों से सहभागिता की अपील की है। जनप्रतिनिधियों ने नागरिकों से 17 सितंबर को शाम 7 बजे आयोजित ‘आशीर्वाद का दीया’ कार्यक्रम में अधिक से अधिक संख्या में शामिल होने का आह्वान किया।

जनप्रतिनिधियों ने कहा कि जिलेवासी अपने-अपने घरों में दीप प्रज्ज्वलित कर सेवा, समर्पण और विकसित भारत-2047 के सामूहिक संकल्प से जुड़ें। उन्होंने कहा कि हर घर का दीप सेवा और संकल्प का संदेश देगा। इस अवसर पर नागरिकों से परिवार सहित अभियान में सहभागी बनने और ‘आशीर्वाद का दीया’ कार्यक्रम को जनभागीदारी के उत्सव के रूप में मनाने की अपील की गई।

सेवा संकल्प अभियान के तहत आयोजित इस कार्यक्रम में जिले के नागरिकों की सहभागिता पर जोर दिया गया है। जनप्रतिनिधियों ने कहा कि सामूहिक भागीदारी के माध्यम से सेवा, समर्पण और राष्ट्र निर्माण के संकल्प को आगे बढ़ाया जा सकता है।

शेयर करें

By admin

ताजा खबर