Chhattisgarh Balrampur News: बलरामपुर। छत्तीसगढ़ पर्यावरण संरक्षण मंडल रायपुर के निर्देशन में स्वामी आत्मानंद उत्कृष्ट हिंदी माध्यम विद्यालय बलरामपुर में ओजोन परत संरक्षण दिवस मनाया गया। कार्यक्रम का उद्देश्य विद्यार्थियों को ओजोन परत के महत्व और इसके संरक्षण के उपायों के प्रति जागरूक करना रहा। इस अवसर पर निबंध, चित्रकला, भाषण एवं क्विज प्रतियोगिताओं का आयोजन किया गया, जिसमें 125 विद्यार्थियों ने उत्साह के साथ हिस्सा लिया।

निबंध प्रतियोगिता में मनीषा कुमारी ने प्रथम, रोशनी ने द्वितीय और सुमन ने तृतीय स्थान प्राप्त किया। चित्रकला प्रतियोगिता में आरती सिंह एवं पायल सिंह संयुक्त रूप से प्रथम रहीं। प्राजंलि एवं जाहनेआरा ने द्वितीय तथा ज्योति प्रजापति ने तृतीय स्थान हासिल किया।

भाषण प्रतियोगिता में अरविंद यादव ने प्रथम स्थान प्राप्त किया, जबकि लकी राम द्वितीय और प्रमिला तृतीय रहीं। क्विज प्रतियोगिता में मनीषा कुमारी ने प्रथम स्थान हासिल कर दोहरी सफलता प्राप्त की। पूजा सिंह ने द्वितीय और प्रमिला सिंह ने तृतीय स्थान प्राप्त किया।

संस्था के प्राचार्य चंद्रशेखर प्रसाद गुप्ता और प्रभारी रविशंकर श्रीवास ने प्रतियोगिताओं के विजेताओं को पुरस्कृत किया। कार्यक्रम के माध्यम से विद्यार्थियों को पर्यावरण के प्रति सजग रहने और ओजोन परत के संरक्षण में अपनी भूमिका निभाने के लिए प्रेरित किया गया। साथ ही ओजोन परत के महत्व और पर्यावरण संरक्षण की आवश्यकता के बारे में जानकारी दी गई।

 

शेयर करें

By admin

ताजा खबर