Chhattisgarh Durg News: मोहन नगर थाना क्षेत्र के जवाहर नगर में 12वीं के एक छात्र ने घर में फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। मृतक की पहचान यश कुमार डडसेना (20 वर्ष) के रूप में हुई है। घटना के बाद क्षेत्र में शोक का माहौल है। पुलिस को मौके से कोई सुसाइड नोट नहीं मिला है और आत्महत्या के कारणों की जांच की जा रही है। पुलिस के अनुसार, शुक्रवार को यश की केमिस्ट्री विषय की सप्लीमेंट्री परीक्षा थी। परीक्षा देकर वह दोपहर में घर लौटा। उस समय घर में उसकी दादी मौजूद थीं, जबकि उसके पिता छत्रपाल डडसेना छोटे बेटे को प्रतियोगी परीक्षा दिलाने भिलाई गए हुए थे। उसकी मां शासकीय स्कूल में शिक्षिका हैं। घर लौटने के बाद यश ने वॉशरूम जाने की बात कही, लेकिन काफी देर तक बाहर नहीं आया। इस पर उसकी दादी उसे देखने पहुंचीं। पहले उन्होंने टॉयलेट में तलाश की, लेकिन वह वहां नहीं मिला। बाद में स्टोर रूम का दरवाजा खोलने पर यश फंदे से लटका मिला। इसी दौरान दोपहर करीब 12 बजे पिता ने यश के मोबाइल पर फोन किया, लेकिन कॉल रिसीव नहीं हुई। घटना की जानकारी मिलते ही परिजन और आसपास के लोग मौके पर पहुंचे और पुलिस को सूचना दी गई। सूचना पर मोहन नगर थाना पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पंचनामा कार्रवाई की। पुलिस ने बताया कि शव का पोस्टमार्टम कराया जाएगा। घटनास्थल से कोई सुसाइड नोट बरामद नहीं हुआ है। पुलिस परिजनों और आसपास के लोगों से पूछताछ कर मामले की जांच कर रही है। शेयर करें Post navigation Bhilai News: भिलाई में तेज रफ्तार कार का कहर, परीक्षा देने जा रहे दो छात्रों को मारी टक्कर Durg News: दुर्ग के सरकारी स्कूल में हड़कंप, छात्र ने सहपाठियों को खिलाई कथित नशीली गोलियां, 5 बच्चे अस्पताल में भर्ती