Chhattisgarh Durg News: दुर्ग। शहर के पंचशील नगर स्थित शासकीय चंद्रशेखर आजाद उच्चतर माध्यमिक विद्यालय में शनिवार को उस समय हड़कंप मच गया, जब कथित तौर पर नींद की गोलियां खाने के बाद पांच छात्रों की तबीयत बिगड़ गई। सभी छात्रों को तत्काल निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां उनका उपचार जारी है। प्रारंभिक जानकारी के अनुसार, एक छात्र अपने साथ कथित रूप से नींद की गोलियां स्कूल लेकर आया था। इसके बाद कई छात्रों ने वे गोलियां खा लीं, जिसके कुछ समय बाद उनकी तबीयत अचानक बिगड़ने लगी। सूचना मिलते ही स्कूल प्रबंधन ने परिजनों को अवगत कराया और सभी प्रभावित छात्रों को अस्पताल पहुंचाया। अस्पताल में चिकित्सकों की निगरानी में सभी बच्चों का इलाज जारी है। फिलहाल उनकी स्थिति पर लगातार नजर रखी जा रही है। घटना की जानकारी मिलते ही प्रदेश के शिक्षा मंत्री गजेंद्र यादव ने मामले को गंभीरता से लेते हुए उच्च स्तरीय जांच के आदेश दिए हैं। उन्होंने संबंधित अधिकारियों को घटना के सभी पहलुओं की जांच कर जल्द रिपोर्ट प्रस्तुत करने के निर्देश दिए हैं। फिलहाल यह स्पष्ट नहीं हुआ है कि छात्रों ने जो गोलियां खाईं, वे वास्तव में क्या थीं और वे स्कूल तक कैसे पहुंचीं। पुलिस और शिक्षा विभाग पूरे मामले की जांच में जुटे हैं। शेयर करें Post navigation Durg News: सप्लीमेंट्री परीक्षा देकर लौटा 12वीं का छात्र, घर में फांसी लगाकर दी जान Balod News: जल संरक्षण का संदेश लेकर छात्रों ने लिखे हजारों पत्र, बालोद में ‘जल संचय-जनभागीदारी 2.0’ अभियान को मिला जनसमर्थन