Chhattisgarh News: रायपुर: कार्तिक पूर्णिमा के पावन अवसर पर पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल मंगलवार सुबह रायपुर के महादेव घाट पहुंचे। यहां उन्होंने खारुन नदी के ठंडे पानी में आस्था की डुबकी लगाई। हर साल की परंपरा को निभाते हुए इस बार भी भूपेश बघेल ने गुलाटी मारकर नदी में छलांग लगाई। स्नान के बाद उन्होंने हटकेश्वरनाथ महादेव के दर्शन किए और प्रदेशवासियों की सुख-समृद्धि एवं खुशहाली की कामना की। महादेव घाट पर सुबह से जुटे श्रद्धालु कार्तिक पूर्णिमा के अवसर पर महादेव घाट में सुबह से ही श्रद्धालुओं की भीड़ उमड़ने लगी। बड़ी संख्या में लोग खारुन नदी में पवित्र स्नान करने पहुंचे। धार्मिक मान्यता के अनुसार कार्तिक पूर्णिमा पर नदी में स्नान और पूजा-अर्चना का विशेष महत्व है। इसी परंपरा के तहत पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल भी सुबह महादेव घाट पहुंचे और खारुन नदी में स्नान किया। उनके पहुंचने पर घाट पर कांग्रेस नेताओं और कार्यकर्ताओं की मौजूदगी भी रही। हटकेश्वर महादेव के किए दर्शन, दीपदान भी किया नदी में स्नान करने के बाद भूपेश बघेल ने दीपदान किया और प्रदेश की खुशहाली की कामना की। इसके बाद उन्होंने परंपरा के अनुसार हटकेश्वर महादेव को जल अर्पित किया और विधि-विधान से पूजा-अर्चना कर भगवान का आशीर्वाद लिया। तीन दिनों तक लगेगा कार्तिक पूर्णिमा मेला बता दें कि महादेव घाट रायपुर का प्रमुख धार्मिक स्थल है। यहां कार्तिक पूर्णिमा सहित विभिन्न धार्मिक पर्वों पर आसपास के क्षेत्रों से बड़ी संख्या में श्रद्धालु पहुंचते हैं। इस वर्ष भी कार्तिक पूर्णिमा के अवसर पर महादेव घाट में तीन दिवसीय मेले का आयोजन किया जा रहा है। शेयर करें Post navigation Chhattisgarh Latest News: CM विष्णुदेव साय का बड़ा ऐलान, बस्तर में शांति और विकास के लिए 15 हजार अतिरिक्त आवास स्वीकृत, 34 लाख लोगों का हुआ स्वास्थ्य परीक्षण Chhattisgarh News: हेट स्पीच केस में अमित बघेल को मिली रिहाई, महतारी अंगना पहुंचकर की छत्तीसगढ़ महतारी की आरती