MP Panna News: पन्ना: बुंदेलखंड के पन्ना जिले में राज्य स्तरीय खो-खो प्रतियोगिता का भव्य शुभारंभ हुआ। इस बार प्रतियोगिता की मेजबानी का अवसर पन्ना जिले को मिला है, जिससे जिले के खेल जगत में उत्साह का माहौल है। प्रतियोगिता में मध्य प्रदेश के सभी 10 संभागों से कुल 240 खिलाड़ी हिस्सा ले रहे हैं। बता दें कि 28 अक्टूबर से शुरू हुई यह प्रतियोगिता 31 अक्टूबर तक चलेगी। चार दिवसीय इस खेल आयोजन में 17 वर्ष आयु वर्ग के बालक और बालिकाएं हिस्सा ले रहे हैं। इस दौरान खिलाड़ी अपनी प्रतिभा, फुर्ती और दमखम का प्रदर्शन करेंगे। https://jantakegoth.com/wp-content/uploads/2026/10/WhatsApp-Video-2026-10-28-at-5.08.32-PM.mp4 स्थानीय खिलाड़ियों को मिलेगा प्रोत्साहन राज्य स्तरीय प्रतियोगिता के आयोजन से स्थानीय खिलाड़ियों को भी प्रोत्साहन मिलेगा। साथ ही, पन्ना जिले को प्रदेश स्तर पर खेल गतिविधियों के आयोजन के लिए नई पहचान मिलेगी। खिलाड़ियों के प्रदर्शन पर रहेंगी नजरें प्रतियोगिता के दौरान सभी की नजरें खिलाड़ियों के प्रदर्शन और मुकाबलों के परिणामों पर टिकी रहेंगी। पन्ना में आयोजित यह प्रतियोगिता खेल प्रतिभाओं को आगे बढ़ाने और युवाओं में खेल भावना विकसित करने की दिशा में एक महत्वपूर्ण पहल मानी जा रही है। https://jantakegoth.com/wp-content/uploads/2026/10/WhatsApp-Video-2026-10-28-at-5.09.07-PM.mp4 शेयर करें Post navigation मध्यप्रदेश: प्रिंसिपल की कथित प्रताड़ना से परेशान छात्र-छात्राएं पहुंचे पुलिस चौकी, परिजनों ने की कार्रवाई की मांग