Chhattisgarh Durg News: दुर्ग। बीआईटी सभागार में शनिवार को विकसित भारत संकल्प एवं प्रबुद्धजन सम्मेलन का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ भारत माता, पंडित दीनदयाल उपाध्याय और डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी के तैलचित्र पर माल्यार्पण, दीप प्रज्ज्वलन एवं राष्ट्रगीत के साथ हुआ। इससे पूर्व अतिथियों ने रेस्ट हाउस परिसर में वृक्षारोपण कर पर्यावरण संरक्षण का संदेश दिया। कार्यक्रम में केंद्रीय मंत्री दुर्गादास उइके, सांसद विजय बघेल, कैबिनेट मंत्री गजेन्द्र यादव, जगन्नाथ पाणिग्रही, नंदन जैन, ललित चंद्राकर, जितेंद्र वर्मा, प्रीतपाल बेलचंदन, महापौर अल्का वाघमारे, जितेंद्र साहू, सरस्वती बंजारे, सांवला राम डहरे, भाजपा जिलाध्यक्ष सुरेन्द्र कौशिक सहित बड़ी संख्या में प्रबुद्धजन, भाजपा पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता उपस्थित रहे। सांसद विजय बघेल ने अपने संबोधन में कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में पिछले 12 वर्षों में भारत ने विकास, जनकल्याण और वैश्विक प्रतिष्ठा के नए आयाम स्थापित किए हैं। उन्होंने कहा कि उज्ज्वला योजना, प्रधानमंत्री आवास, हर घर जल, शौचालय निर्माण, जनधन खाते और डिजिटल इंडिया जैसी योजनाओं ने करोड़ों लोगों के जीवन में सकारात्मक परिवर्तन लाया है। केंद्रीय मंत्री दुर्गादास उइके ने कहा कि राष्ट्र निर्माण सेवा, समर्पण और संकल्प से ही संभव है। उन्होंने कहा कि वर्ष 2047 तक भारत को विकसित राष्ट्र और विश्वगुरु बनाने के लिए प्रत्येक नागरिक की भागीदारी आवश्यक है। सम्मेलन में विकसित भारत, आत्मनिर्भर भारत और जनभागीदारी के माध्यम से राष्ट्र निर्माण के संकल्प को दोहराया गया। भारत माता और छत्तीसगढ़ महतारी के जयघोष के साथ कार्यक्रम का समापन हुआ। शेयर करें Post navigation Bhilai News: महिला सशक्तिकरण को बढ़ावा देने के लिए भिलाई में हुई अस्मिता साइक्लिंग लीग, बड़ी संख्या में प्रतिभागियों ने लिया भाग Surajpur News: डबरीपारा में दूर हुई पेयजल समस्या, हैंडपंप खनन से ग्रामीणों को मिली राहत