Om Birla Visit Chhattisgarh: रायपुर। लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला के रायपुर आगमन पर रायपुर लोकसभा क्षेत्र के सांसद बृजमोहन अग्रवाल ने उनके सम्मान में विशेष ‘हाई टी’ कार्यक्रम का आयोजन किया। इस गरिमामय आयोजन में प्रदेश के वरिष्ठ राजनीतिक नेताओं, प्रशासनिक अधिकारियों और समाज के प्रबुद्ध नागरिकों ने भाग लेकर लोकसभा अध्यक्ष का स्वागत किया।

इस अवसर पर विधानसभा अध्यक्ष डॉ. रमन सिंह, मंत्री रामविचार नेताम और गुरु खुशवंत साहेब विशेष रूप से उपस्थित रहे। कार्यक्रम के दौरान संसदीय परंपराओं और प्रदेश के विकास से जुड़े विभिन्न विषयों पर सौहार्दपूर्ण माहौल में चर्चा हुई।

वरिष्ठ नेताओं और जनप्रतिनिधियों की रही मौजूदगी

कार्यक्रम में पूर्व विधानसभा अध्यक्ष डॉ. प्रेम प्रकाश पांडेय, सांसद संतोष पांडेय, कमलेश जांगड़े, रूपकुमारी चौधरी और लक्ष्मी वर्मा सहित विधायक अजय चंद्राकर, अनुज शर्मा, मोतीलाल साहू, सुनील सोनी और पुरंदर मिश्रा उपस्थित रहे। इसके अलावा पूर्व विधानसभा उपाध्यक्ष नारायण चंदेल, पूर्व मंत्री चंद्रशेखर साहू और छगन मूंदड़ा समेत बड़ी संख्या में जनप्रतिनिधियों ने लोकसभा अध्यक्ष का स्वागत किया।

व्यापार जगत और प्रबुद्ध नागरिकों की भी रही भागीदारी

लोकसभा अध्यक्ष के सम्मान में आयोजित इस कार्यक्रम में चैंबर ऑफ कॉमर्स और कैट (CAT) के पदाधिकारियों, वरिष्ठ संपादकों तथा शहर के अनेक प्रतिष्ठित नागरिकों ने भी शिरकत की। सभी ने ओम बिरला से मुलाकात कर उनका अभिनंदन किया।

इस अवसर पर सांसद बृजमोहन अग्रवाल ने कहा कि लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला का छत्तीसगढ़ आगमन प्रदेश के लिए गौरव और प्रेरणा का विषय है।

शेयर करें

By admin