Chhattisgarh News: रायपुर। छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर स्थित लोकभवन में गुरुवार को गरिमामय माहौल के बीच लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला का आत्मीय स्वागत किया गया। राज्यपाल रमेन डेका ने लोकभवन आगमन पर उनका अभिनंदन करते हुए स्मृति चिन्ह भेंट किया। इस अवसर पर विधानसभा अध्यक्ष डॉ. रमन सिंह, केंद्रीय राज्य मंत्री तोखन साहू और सांसद बृजमोहन अग्रवाल भी उपस्थित रहे और उन्होंने लोकसभा अध्यक्ष का गर्मजोशी से स्वागत किया। वीरांगना रानी लक्ष्मीबाई के बलिदान दिवस पर दी श्रद्धांजलि लोकभवन में आयोजित कार्यक्रम के दौरान वीरांगना रानी लक्ष्मीबाई के बलिदान दिवस पर उन्हें भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित की गई। राज्यपाल रमेन डेका ने रानी लक्ष्मीबाई के चित्र पर पुष्प अर्पित कर उनके अदम्य साहस और सर्वोच्च बलिदान को नमन किया। इस अवसर पर लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला, केंद्रीय राज्य मंत्री तोखन साहू और सांसद बृजमोहन अग्रवाल ने भी वीरांगना रानी लक्ष्मीबाई के चित्र पर पुष्पांजलि अर्पित कर श्रद्धासुमन अर्पित किए। कार्यक्रम में राज्यपाल के सचिव डॉ. सी.आर. प्रसन्ना सहित लोकभवन के वरिष्ठ अधिकारी और कर्मचारी भी उपस्थित रहे। शेयर करें Post navigation Om Birla in Raipur: रायपुर पहुंचे लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला, सांसद बृजमोहन अग्रवाल ने दी ‘हाई टी’ Newspaper 18 June 2026: अब आपके मोबाइल पर भी अखबार, यहां पढ़ें “जनता के गोठ” का प्रिंट संस्करण