Janjgir-Champa News: जांजगीर-चांपा: छत्तीसगढ़ में बीते तीन दिनों से लगातार हो रही बारिश के चलते नदियां उफान पर हैं। जांजगीर-चांपा जिले में भी बारिश के बाद बाढ़ जैसे हालात बन गए हैं। नगर के शबरी पुल के ऊपर करीब 6 फीट पानी बह रहा है, जिसके चलते जांजगीर से शिवरीनारायण का संपर्क पूरी तरह टूट गया है। महानदी उफान पर, सड़कों पर भरा पानी महानदी के उफान पर आने से नदी का पानी तटों को पार कर आसपास के इलाकों में फैल गया है। इसके चलते नगर के बिलासपुर रोड और केरा रोड में पानी भर गया है। वहीं निचली बस्तियों में भी बाढ़ का पानी पहुंचने से लोगों को सुरक्षित स्थानों पर पहुंचाया गया है। वार्ड एक के लोगों को सांस्कृतिक भवन में ठहराया पानी भरने के कारण वार्ड नंबर एक के प्रभावित लोगों को सुरक्षित निकालकर सांस्कृतिक भवन में ठहराया गया है। इसके अलावा मेला ग्राउंड में भी बाढ़ का पानी पहुंच गया है। कई इलाकों में जलभराव के कारण लोगों को काफी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। नाव से हो रही आवाजाही बाढ़ का पानी बढ़ने के कारण प्रभावित इलाकों में सामान्य आवागमन प्रभावित हो गया है। कई जगह लोग नाव के सहारे एक स्थान से दूसरे स्थान तक पहुंच रहे हैं। प्रशासन की ओर से हालात पर लगातार नजर रखी जा रही है। SDRF की टीम तैनात बाढ़ की स्थिति को देखते हुए जिला प्रशासन ने राहत और बचाव कार्य के लिए SDRF की टीम तैनात की है। टीम को प्रभावित और फंसे हुए लोगों को सुरक्षित निकालने के लिए तैयार रखा गया है। प्रशासन ने बाढ़ प्रभावित लोगों के लिए अलग-अलग स्थानों पर भोजन, पानी और रहने की व्यवस्था भी की है। लगातार बारिश और नदियों के बढ़ते जलस्तर को देखते हुए प्रशासन ने लोगों से सतर्क रहने और जलभराव वाले क्षेत्रों में जाने से बचने की अपील की है। शेयर करें Post navigation Bilaspur News: 28 सितंबर से नारला रोड में रुकेगी तिरुपति-बिलासपुर एक्सप्रेस, 29 सितंबर से बिलासपुर से जाने वाली ट्रेन को भी ठहराव Durg News: राशन कार्ड बनवाने और संशोधन के लिए अब ऑनलाइन आवेदन, एसी-टीवी से लेकर प्लॉट और गैस कनेक्शन तक की जानकारी मांगी