Chhattisgarh Bilaspur News: बिलासपुर। बिलासपुर केंद्रीय जेल की सुरक्षा व्यवस्था पर एक बार फिर सवाल उठ रहे हैं। जेल के अंदर बंदी से मोबाइल पर बातचीत का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। वीडियो सामने आने के बाद जेल परिसर में प्रतिबंध के बावजूद मोबाइल अंदर पहुंचने को लेकर सवाल उठ रहे हैं। हालांकि वायरल वीडियो कब का है और इसकी वास्तविकता क्या है, इसकी फिलहाल पुष्टि नहीं हुई है। जानकारी के अनुसार, मोहम्मद आमिर नाम की आईडी से वायरल हुए वीडियो में बंदी रितेश निखारे उर्फ मैडी मुलाकाती समय के दौरान अपने परिजनों और दोस्तों से फोन पर बातचीत करता नजर आ रहा है। जेल में मोबाइल ले जाने पर प्रतिबंध है और प्रवेश के दौरान सुरक्षा जांच भी की जाती है। ऐसे में बंदी तक मोबाइल पहुंचने को लेकर कई सवाल खड़े हो रहे हैं। पूरे मामले की जांच के बाद ही यह स्पष्ट हो सकेगा कि वीडियो कब बनाया गया और मोबाइल जेल के अंदर किस तरह पहुंचा। वायरल वीडियो को लेकर जेल प्रशासन की निगरानी और सुरक्षा व्यवस्था पर भी सवाल उठ रहे हैं। जेल अधीक्षक खोमेश मंडावी ने बताया कि सुरक्षा जांच के बावजूद कुछ लोग छिपाकर मोबाइल अंदर ले जाते हैं। उन्होंने कहा कि भविष्य में ऐसी घटनाओं की पुनरावृत्ति रोकने के लिए जेल की सुरक्षा व्यवस्था को और सख्त किया जाएगा। शेयर करें Post navigation Raipur News: वेतन निर्धारण और पेंशन प्रक्रिया में अनियमितता, शिक्षा विभाग के 6 अधिकारी-कर्मचारी निलंबित Raipur News: वंदे मातरम् के 150 वर्ष पूरे होने पर सामूहिक गायन, CM साय ने कहा- सपना देखिए और मेहनत कीजिए