Chhattisgarh Mungeli News: मुंगेली। मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने शुक्रवार को केंद्रीय राज्यमंत्री तोखन साहू के गृहक्षेत्र मुंगेली जिले को 465 करोड़ रुपये से अधिक के विकास कार्यों की सौगात दी। इस दौरान उन्होंने ग्राम कंतेली में नवीन महाविद्यालय का शुभारंभ किया। इसके बाद मुख्यमंत्री तोखन साहू के गृहग्राम डिंडौरी पहुंचे। आजादी के बाद पहली बार किसी मुख्यमंत्री के गांव पहुंचने पर ग्रामीणों ने उनका पारंपरिक तरीके से स्वागत किया। कार्यक्रम में तोखन साहू ने अपने बचपन को याद करते हुए बताया कि वह डिंडौरी से पैदल चलकर कंतेली में पढ़ाई करने जाते थे। अब इसी गांव में महाविद्यालय शुरू होने से आसपास के विद्यार्थियों, विशेषकर बेटियों को उच्च शिक्षा के लिए दूर नहीं जाना पड़ेगा। तोखन साहू ने यह भी बताया कि जिस स्कूल में उन्होंने पढ़ाई की थी, उसे मॉडल स्कूल के रूप में विकसित करने के लिए 5 करोड़ रुपये स्वीकृत कराए गए हैं। यहां डिजिटल कक्षाएं, आधुनिक प्रयोगशालाएं और खेल सुविधाएं विकसित की जाएंगी। इसकी टेंडर प्रक्रिया जारी है। डिंडौरी पहुंचने पर मुख्यमंत्री का स्वागत सुआ नृत्य और रामधुन के साथ किया गया। तोखन साहू के परिजनों ने आरती उतारी और पुष्पवर्षा की। मुख्यमंत्री साय ने तोखन साहू के पिता बलदाऊ साहू से आशीर्वाद लिया और बड़ी अम्मा रामबाई से मुलाकात कर उनका आशीर्वाद प्राप्त किया। शेयर करें Post navigation Chhattisgarh Latest News: सौरभ चंद्राकर के खुलासे से खुली सट्टा नेटवर्क की परतें, 6 राज्यों में पैनल ऑपरेटरों के ठिकानों पर छापे Durg Latest News: सफाईकर्मी हत्याकांड में परिजनों ने जताई बड़ी साजिश की आशंका, अन्य आरोपियों की भूमिका की जांच की मांग