Chhattisgarh Latest News: रायपुर। महादेव सट्टा एप मामले में प्रमोटर सौरभ चंद्राकर को प्रवर्तन निदेशालय (ED) ने प्रोडक्शन वारंट के तहत अदालत में पेश किया है। जानकारी के मुताबिक, CBI कोर्ट से आवेदन खारिज होने के बाद ED ने PMLA स्पेशल कोर्ट में आवेदन प्रस्तुत किया था। अब एजेंसी सौरभ चंद्राकर से पूछताछ के लिए कस्टोडियल रिमांड की मांग कर सकती है। सौरभ चंद्राकर की पेशी को महादेव सट्टा एप मामले की जांच के लिहाज से अहम माना जा रहा है। ED की ओर से रिमांड मांगे जाने की स्थिति में अदालत इस पर सुनवाई करेगी। फिलहाल कस्टोडियल रिमांड को लेकर अदालत के फैसले का इंतजार है। शेयर करें Post navigation Balod Latest News: लोहे के पाइप से सिर पर किए थे कई वार, हत्या के दोषी को आजीवन कारावास Chhattisgarh Latest News : कोंडागांव के बेलमेटल और लौह शिल्प को मिला राष्ट्रीय सम्मान, 16 नवंबर को राष्ट्रपति से मिलेंगे कलाकार