Smriti Irani Visit Chhattisgarh: रायपुर: भाजपा प्रदेश प्रभारी स्मृति ईरानी आज एक दिवसीय दौरे पर छत्तीसगढ़ आ रही हैं। प्रदेश प्रभारी का पद संभालने के बाद यह उनका दूसरा छत्तीसगढ़ दौरा होगा। भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन 15 नवंबर को रायगढ़ में आयोजित होने वाले जनजातीय गौरव दिवस कार्यक्रम में शामिल होंगे। उनके प्रस्तावित दौरे की तैयारियों की समीक्षा करने स्मृति ईरानी छत्तीसगढ़ पहुंच रही हैं। जानकारी के मुताबिक, बुधवार सुबह स्मृति ईरानी रायपुर एयरपोर्ट पहुंचेंगी। यहां से वह सीधे धरमजयगढ़ के लिए रवाना होंगी। वहां जनजातीय गौरव दिवस कार्यक्रम स्थल का निरीक्षण कर तैयारियों का जायजा लेंगी। नितिन नवीन के दौरे की तैयारियों की करेंगी समीक्षा स्मृति ईरानी भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन के प्रस्तावित छत्तीसगढ़ दौरे की तैयारियों की भी समीक्षा करेंगी। कार्यक्रम को सफल बनाने के लिए वह अधिकारियों और पार्टी नेताओं के साथ बैठक करेंगी। इस दौरान तैयारियों को लेकर आवश्यक दिशा-निर्देश भी देंगी। देर रात दिल्ली लौटेंगी स्मृति ईरानी अपने एक दिवसीय प्रवास के दौरान स्मृति ईरानी धरमजयगढ़ में कार्यक्रम स्थल का निरीक्षण करने के साथ ही तैयारियों से जुड़ी बैठकें करेंगी। इसके बाद देर रात वह वापस दिल्ली के लिए रवाना हो जाएंगी। पखवाड़े भर में दूसरी बार छत्तीसगढ़ दौरा बता दें कि स्मृति ईरानी बीते 25 अक्टूबर को दो दिवसीय छत्तीसगढ़ प्रवास पर आई थीं। अब पखवाड़े भर के भीतर 11 नवंबर को उनका दूसरा दौरा निर्धारित है। भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष के प्रस्तावित दौरे को देखते हुए इस यात्रा को संगठनात्मक तैयारियों के लिहाज से महत्वपूर्ण माना जा रहा है। शेयर करें Post navigation Korba Latest News: बड़े मदनपुर घाट पर अनियंत्रित हुआ कारों से भरा कंटेनर, हादसे में लाखों का नुकसान Chhattisgarh News: युवाओं को मिलेगा नवाचार और उद्यमिता का मंच, CM साय ने किया सेंटर ऑफ एक्सीलेंस का शिलान्यास