Chhattisgarh News: रायगढ़: छत्तीसगढ़ के रायगढ़ जिले के धरमजयगढ़ में 15 नवंबर को भगवान बिरसा मुंडा की जयंती के अवसर पर जनजातीय गौरव दिवस मनाया जाएगा। इस कार्यक्रम में भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नबीन शामिल होंगे। आयोजन की तैयारियों का जायजा लेने बुधवार को भाजपा की राष्ट्रीय महामंत्री और छत्तीसगढ़ प्रदेश प्रभारी स्मृति ईरानी धरमजयगढ़ पहुंचीं। उन्होंने कार्यक्रम स्थल का निरीक्षण कर मंच, सुरक्षा और अन्य व्यवस्थाओं की जानकारी ली। दशहरा मैदान पहुंचकर तैयारियों का लिया जायजा स्मृति ईरानी हेलिपैड पर उतरने के बाद सीधे दशहरा मैदान पहुंचीं। यहां जनजातीय गौरव दिवस का मुख्य कार्यक्रम आयोजित किया जाना है। उन्होंने आयोजन स्थल का निरीक्षण किया और मंच, सुरक्षा व्यवस्था सहित अन्य तैयारियों की जानकारी ली। इस दौरान स्थानीय नेताओं और पार्टी पदाधिकारियों से चर्चा कर जरूरी निर्देश भी दिए। आयोजन की रूपरेखा को लेकर हुई बैठक दशहरा मैदान में निरीक्षण के बाद स्मृति ईरानी बैठक के लिए जनपद सभाकक्ष पहुंचीं। यहां भाजपा पदाधिकारियों और स्थानीय नेताओं के साथ कार्यक्रम की रूपरेखा, आयोजन की व्यवस्थाओं और तैयारियों को लेकर विस्तार से चर्चा की गई। कई वरिष्ठ नेता और मंत्री रहे मौजूद तैयारियों के निरीक्षण और बैठक के दौरान मंत्री रामविचार नेताम, वन मंत्री केदार कश्यप, वित्त मंत्री ओपी चौधरी और भाजपा प्रदेश अध्यक्ष किरण देव सिंह सहित पार्टी के अन्य पदाधिकारी मौजूद रहे। केदार कश्यप बोले- नितिन नबीन का आना गर्व की बात वन मंत्री केदार कश्यप ने कहा कि छत्तीसगढ़ भाजपा के प्रदेश प्रभारी रहते हुए नितिन नबीन ने संगठन को मजबूत करने का काम किया। प्रदेश में भाजपा की सरकार बनाने में भी उनकी अहम भूमिका रही है। ऐसे में उनका धरमजयगढ़ आना हम सभी के लिए गर्व की बात है। उन्होंने कहा कि जनजातीय गौरव दिवस के आयोजन का उद्देश्य सरकार की योजनाओं को जनजातीय समुदाय तक पहुंचाना और उन्हें इन योजनाओं से जोड़ना है। शेयर करें Post navigation Karma Mahotsav 2026: Karma Mahotsav 2026 में 12 नृत्य दलों ने दी शानदार प्रस्तुति, परसोदी कला और तराजू की टीम रही अव्वल Chhattisgarh Weather: प्रदेश में अब धीमी पड़ेगी ठंड, न्यूनतम तापमान को लेकर मौसम विभाग ने दिया अपडेट