Chhattisgarh Raipur News: रायपुर। दीपावली के त्योहार को देखते हुए रायपुर स्थित जंगल सफारी एवं जू को दो दिनों के लिए पर्यटकों के लिए बंद रखने का निर्णय लिया गया है। जारी आदेश के मुताबिक, 10 और 11 नवंबर को यहां पर्यटकों का प्रवेश प्रतिबंधित रहेगा। प्रशासन ने यह फैसला सरकारी संपत्ति को संभावित नुकसान से बचाने और वन्य प्राणियों की सुरक्षा सुनिश्चित करने के उद्देश्य से लिया है। त्योहार के दौरान किसी भी अप्रिय घटना की आशंका को रोकने के लिए यह कदम उठाया गया है। इस संबंध में कार्यालय मुख्य वन संरक्षक एवं क्षेत्र संचालक, उदंती-सीतानदी टाइगर रिजर्व, रायपुर की ओर से आदेश जारी किया गया है। आदेश के अनुसार, निर्धारित दोनों दिनों में जंगल सफारी और जू पूरी तरह पर्यटकों के लिए बंद रहेंगे। शेयर करें Post navigation Chhattisgarh Latest News: 95 दिन बाद अरुणपति त्रिपाठी को मिली जमानत, रामगोपाल अग्रवाल को भी हाईकोर्ट से राहत; कोल और चावल घोटाले में रहेंगे जेल में Chhattisgarh Latest News: धान खरीदी की अंतर राशि पर भी बोले बंशीलाल गुर्जर, किसानों की मांग सरकार के सामने रखेगा किसान मोर्चा