Chhattisgarh Latest News: छत्तीसगढ़। महाराष्ट्र मिल्क फेडरेशन चुनाव में मिलावट के आरोपों को लेकर राहुल गांधी के बयान पर मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने पलटवार किया है। उन्होंने कहा कि राहुल गांधी अपनी कथनी और करनी के कारण देश की जनता का विश्वास खो चुके हैं। उन्होंने आरोप लगाया कि चुनावों में लगातार हार मिलने के कारण राहुल गांधी बौखलाहट में भ्रामक प्रचार कर लोगों को भ्रमित करने का प्रयास कर रहे हैं। जशपुर दौरे से लौटने के बाद रायपुर में मीडिया से चर्चा करते हुए मुख्यमंत्री साय ने ‘अर्नब’ और ‘मुरासु’ चक्रवात को लेकर सरकार की तैयारियों की जानकारी दी। उन्होंने बताया कि सभी जिलों के कलेक्टरों को आवश्यक निर्देश दिए गए हैं। चक्रवात के कारण जहां भी फसलों को नुकसान पहुंचा है या मकान क्षतिग्रस्त हुए हैं, वहां सर्वे कराया जाएगा। पूरी तरह ध्वस्त हुए मकानों का भी आकलन किया जाएगा, ताकि प्रभावित लोगों को हुए नुकसान की जानकारी जुटाई जा सके। पटवारियों की अनिश्चितकालीन हड़ताल और सरकार की सख्ती को लेकर मुख्यमंत्री ने कहा कि सरकार कर्मचारी हितैषी है। कर्मचारियों को काम पर लौटना चाहिए और वे अपनी मांगें दूसरे तरीकों से भी रख सकते हैं। उन्होंने कहा कि काम बंद करने से आम लोगों और प्रदेश का नुकसान होता है। कांग्रेस और इंडी गठबंधन पर लोगों को भड़काने का आरोप लगाते हुए मुख्यमंत्री साय ने कहा कि भाजपा की ओर से ‘लोकतंत्र बचाओ, अराजकता हटाओ’ अभियान चलाया जा रहा है। यह अभियान कई जिलों में आयोजित हो चुका है। इससे पहले केंद्रीय मंत्री मनसुख मांडविया और भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा भी इसमें शामिल हो चुके हैं। मुख्यमंत्री ने बताया कि रायपुर में आयोजित रैली में भी वे शामिल होंगे। शेयर करें Post navigation Chhattisgarh Latest News: धान खरीदी की अंतर राशि पर भी बोले बंशीलाल गुर्जर, किसानों की मांग सरकार के सामने रखेगा किसान मोर्चा Chhattisgarh Latest News: मंत्रालय में परियोजना निर्माण एवं क्रियान्वयन समिति की बैठक, कई विभागों के वरिष्ठ अधिकारी रहे मौजूद