बस्तर: छत्तीसगढ़ के बस्तर जिले में स्थानीय अवकाश की तारीख में बदलाव किया गया है। जिला प्रशासन ने 9 नवंबर को घोषित स्थानीय अवकाश को निरस्त कर दिया है। अब 20 नवंबर 2026, शुक्रवार को तुलसी विवाह के अवसर पर जिले में स्थानीय अवकाश रहेगा। कलेक्टर आकाश छिकारा ने इस संबंध में संशोधित आदेश जारी किया है। गोवर्धन पूजा पर पहले घोषित हुई थी छुट्टी दरअसल, जिला प्रशासन ने 11 फरवरी 2026 को जारी आदेश में 9 नवंबर 2026 (सोमवार) को गोवर्धन पूजा के अवसर पर स्थानीय अवकाश घोषित किया था। लेकिन राज्य शासन के सामान्य प्रशासन विभाग ने इसी दिन पूरे प्रदेश में गोवर्धन पूजा का सार्वजनिक अवकाश घोषित कर दिया। इसके बाद जिला प्रशासन ने स्थानीय अवकाश की तारीख बदलने का निर्णय लिया। अब 20 नवंबर को तुलसी विवाह पर रहेगी छुट्टी जारी संशोधित आदेश के अनुसार, 9 नवंबर को घोषित स्थानीय अवकाश निरस्त कर उसके स्थान पर 20 नवंबर 2026 (शुक्रवार) को तुलसी विवाह के अवसर पर स्थानीय अवकाश घोषित किया गया है। यह अवकाश पूरे बस्तर जिले में लागू रहेगा। छुट्टी के दिन भी खुले रहेंगे कोषालय जिला प्रशासन ने स्पष्ट किया है कि 20 नवंबर को स्थानीय अवकाश होने के बावजूद जिले के सभी कोषालय और उप कोषालय सामान्य दिनों की तरह खुले रहेंगे। यहां कामकाज नियमित रूप से जारी रहेगा। शेयर करें Post navigation Bhilai News: छत्तीसगढ़ स्थापना दिवस पर भिलाई को सौगात, BSP आवासों की रिटेंशन स्कीम में बदले नियम Chhattisgarh Latest News: झीरम घाटी हत्याकांड का जिक्र कर विजय शर्मा ने राहुल गांधी से पूछा- क्या सार्वजनिक बहस का साहस है?