Chhattisgarh Raipur News: रायपुर। राष्ट्रपिता महात्मा गांधी की जयंती के अवसर पर राज्यपाल रमेन डेका ने स्वच्छ भारत अभियान के तहत लोक भवन परिसर के बाहर स्वयं साफ-सफाई कर स्वच्छता का संदेश दिया। उन्होंने हाथ में झाड़ू लेकर कचरा एकत्रित किया और उसके उचित निपटान की प्रक्रिया में भी सहभागिता की। स्वच्छता अभियान के बाद राज्यपाल रमेन डेका ने कहा कि स्वच्छता केवल एक दिन का औपचारिक अभियान नहीं है, बल्कि इसे दैनिक जीवन और संस्कार का हिस्सा बनाया जाना चाहिए। उन्होंने कहा कि स्वच्छ एवं सुंदर परिसर के साथ स्वस्थ समाज के निर्माण के लिए प्रत्येक नागरिक की सजगता और सक्रिय भागीदारी जरूरी है। राज्यपाल की पहल से प्रेरित होकर लोक भवन के अधिकारियों और कर्मचारियों ने भी परिसर के विभिन्न हिस्सों में विशेष स्वच्छता अभियान चलाया। अधिकारियों और कर्मचारियों ने श्रमदान करते हुए झाड़ू लगाई, कचरा एकत्र किया और परिसर को स्वच्छ बनाया। इस अवसर पर क्षेत्रीय विधायक पुरंदर मिश्रा सहित लोक भवन के वरिष्ठ अधिकारी और कर्मचारी बड़ी संख्या में उपस्थित रहे। शेयर करें Post navigation Raipur News: गांधी-शास्त्री जयंती पर ‘सेवा संकल्प अभियान’ का आयोजन, युवाओं से नशे से दूर रहने की अपील Raipur News: बुजुर्गों के लिए निःशुल्क बस पास योजना को मिला विश्व रिकॉर्ड, केदार कश्यप बोले- सम्मान और संवेदनशीलता हमारी प्राथमिकता