Chhattisgarh Raipur News: रायपुर। छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर की 16 वर्षीय हर्षिका सौंधी ने आर्ना फाउंडेशन, ब्यूटी आइकॉन इंडिया एवं ग्लोबल आइकॉन ऑफ इंडिया सीजन 7 में मिस कैटेगरी का विजेता खिताब हासिल किया है। डॉ. रूना शर्मा की ओर से ललित महल में आयोजित इस प्रतियोगिता में देशभर के प्रतिभागियों ने हिस्सा लिया। हर्षिका इससे पहले भी कई पेजेंट शो और ब्यूटी टाइटल अपने नाम कर चुकी हैं। प्रतियोगिता के निर्णायक मंडल में फेमिना मिस इंडिया ईस्ट 2026 डॉ. अनुष्का सोन, विनीता मलिक, सैबी सूरी सहित बॉलीवुड और फैशन जगत से जुड़ी कई हस्तियां शामिल थीं। हर्षिका ने ट्रेडिशनल, क्रिएटिव और गाउन राउंड में अपनी प्रस्तुति दी और शानदार प्रदर्शन किया। उनके क्रिएटिव राउंड की प्रस्तुति शिक्षा व्यवस्था, प्रतियोगी परीक्षाओं के तनाव, अवसरों की समानता, शिक्षा में पारदर्शिता और विद्यार्थियों के मानसिक स्वास्थ्य जैसे सामाजिक मुद्दों पर केंद्रित रही। अपनी प्रस्तुति के माध्यम से हर्षिका ने शिक्षा में मानसिक, भावनात्मक और सामाजिक विकास के महत्व का संदेश दिया। हर्षिका दिल्ली पब्लिक स्कूल (DPS), रायपुर की कक्षा 11वीं की ह्यूमैनिटीज की छात्रा हैं। पढ़ाई के साथ वे पेजेंट और अन्य गतिविधियों में भी सक्रिय हैं। वे भविष्य में मनोविज्ञान के क्षेत्र में करियर बनाकर तनाव, चिंता और अन्य मानसिक चुनौतियों से जूझ रहे युवाओं की सहायता करना चाहती हैं। हर्षिका अपनी इस सफलता का श्रेय अपने पिता शत्रुघ्न सौंधी, माता डॉ. सुजाता सौंधी और पूरे परिवार को देती हैं। उनकी इस उपलब्धि से परिवार के साथ रायपुर और छत्तीसगढ़ में भी खुशी का माहौल है। शेयर करें Post navigation छत्तीसगढ़ में अधिकारियों के प्रभार बदले, कई अफसरों को अतिरिक्त जिम्मेदारियां, आदेश जारी Balodabazar News: 157 केंद्रों पर हुई राष्ट्रव्यापी महापरीक्षा, परिवार के छह सदस्यों ने साथ बैठकर दी साक्षरता की परीक्षा