Chhattisgarh Durg News: दुर्ग। केंद्र और छत्तीसगढ़ शासन की ‘पीएम सूर्य घर मुफ्त बिजली योजना’ का लाभ दुर्ग जिले के सरोजनी नगर, ग्राम धनोरा निवासी रामचंद्र नागवंशी को मिल रहा है। उन्होंने सितंबर 2025 में अपने घर में 3 किलोवाट क्षमता का सोलर रूफटॉप पैनल स्थापित कराया था। इसके बाद पिछले 11 महीनों से उनके घर का बिजली बिल शून्य आ रहा है। रामचंद्र नागवंशी के अनुसार, सोलर पैनल लगवाने से पहले उनके घर का औसत मासिक बिजली बिल करीब 1,500 से 1,600 रुपये के बीच आता था। सोलर सिस्टम स्थापित होने के बाद बिजली बिल में बड़ी राहत मिली है। उन्होंने बताया कि योजना के तहत सोलर पैनल लगाने के 8 से 10 दिनों के भीतर 1 लाख 8 हजार रुपये की सब्सिडी सीधे उनके बैंक खाते में ट्रांसफर कर दी गई। उपभोक्ता के अनुसार, सितंबर 2025 से अब तक उनके 3 किलोवाट के सोलर प्लांट ने करीब 4,500 यूनिट बिजली का उत्पादन किया है। इसमें से करीब 4,000 यूनिट अतिरिक्त बिजली नेट मीटरिंग के माध्यम से बिजली विभाग को सप्लाई की जा चुकी है। वहीं, 11 महीनों तक बिजली बिल शून्य आने के बावजूद बिजली आपूर्ति के एवज में उनके खाते में करीब 3,500 रुपये की क्रेडिट राशि जमा है, जिसका आगे आने वाले बिजली बिल में समायोजन किया जाएगा। रामचंद्र नागवंशी ने अपने अनुभव को साझा करते हुए दुर्ग जिले सहित पूरे छत्तीसगढ़ के नागरिकों से ‘पीएम सूर्य घर मुफ्त बिजली योजना’ का लाभ उठाने की अपील की है। उन्होंने कहा कि सौर ऊर्जा के उपयोग से घरेलू बिजली खर्च में राहत मिलने के साथ ही लोग ऊर्जा के क्षेत्र में आत्मनिर्भर बनने की दिशा में आगे बढ़ सकते हैं। शेयर करें Post navigation Pratappur News: भैंसामुंडा बस स्टैंड के पास होटल में खाद्य सामग्री की गुणवत्ता पर सवाल, जांच और कार्रवाई की मांग Balrampur News: ट्रैक्टर खरीदा नहीं फिर भी 7.63 लाख की देनदारी, फाइनेंस प्रक्रिया और दस्तावेजों के सत्यापन पर सवाल