Chhattisgarh Balrampur News: बलरामपुर। चंदौरा में 26 सितंबर 2026 को गौ-हत्या किए जाने के आरोप को लेकर ग्रामीणों में आक्रोश का मामला सामने आया है। ग्रामीणों ने चौकी रनहत में लिखित आवेदन सौंपकर घटना की जांच, आरोपियों की पहचान और दोषी पाए जाने वाले लोगों के खिलाफ FIR दर्ज कर कानूनी कार्रवाई की मांग की है। आवेदन में आरोप लगाया गया है कि गांव में कुछ लोगों द्वारा गौ की हत्या की गई है। घटना के बाद मौके पर पशु-अवशेष मिलने और उनका वीडियो उपलब्ध होने की बात भी शिकायत में कही गई है। ग्रामीणों ने पुलिस से वीडियो साक्ष्य को जांच में शामिल करने, घटनास्थल का निरीक्षण करने और उपलब्ध साक्ष्यों के आधार पर जिम्मेदार लोगों की पहचान कर वैधानिक कार्रवाई करने की मांग की है। ग्रामीणों ने आवेदन में कहा है कि घटना की जानकारी सामने आने के बाद क्षेत्र में आक्रोश की स्थिति है और कानून-व्यवस्था प्रभावित होने की आशंका बनी हुई है। ऐसे में पुलिस से मामले की निष्पक्ष और शीघ्र जांच कर आवश्यक कार्रवाई करने की मांग की गई है। शिकायतकर्ताओं ने उपलब्ध वीडियो की जांच, उसमें दिखाई देने वाले व्यक्तियों की पहचान और पशु-अवशेषों की नियमानुसार जांच कराने की भी मांग की है। इस मामले में चौकी प्रभारी रनहत ने बताया कि उन्हें इस संबंध में 23 सितंबर को भी आवेदन मिला था। उनके अनुसार, पुलिस ने मौके पर जाकर जांच की थी। जांच के दौरान एक मृत बैल के मांस को कुछ लोगों द्वारा खाने के लिए तैयार किए जाने की बात सामने आई थी। चौकी प्रभारी के अनुसार, संबंधित लोगों को समझाइश देकर वापस भेज दिया गया था और उस समय उनके खिलाफ कोई कार्रवाई नहीं की गई थी। चौकी प्रभारी ने बताया कि 26 सितंबर को फिर से गौ-हत्या के आरोप को लेकर आवेदन प्राप्त हुआ है। उन्होंने कहा कि मामले की जांच की जाएगी और जांच में जो भी व्यक्ति आरोपी पाया जाएगा, उसके खिलाफ आवश्यक कानूनी कार्रवाई की जाएगी। फिलहाल पुलिस जांच के बाद ही घटना की वास्तविक परिस्थितियों और लगाए गए आरोपों की पुष्टि हो सकेगी। शेयर करें Post navigation Sakti News: नदी-घाट और पुलों पर प्रशासन की पैनी नजर, तेज बहाव वाले क्षेत्रों में नहीं जाने की अपील Raipur News: चरित्र पर शक के चलते खूनी वारदात का आरोप, पत्नी समेत दो बच्चों की हत्या के बाद आरोपी ने खुद को भी मारा चाकू