Chhattisgarh Dhamtari News: धमतरी। जिले में लगातार हो रही बारिश के बीच बुधवार शाम आकाशीय बिजली गिरने से दर्दनाक हादसा हो गया। नगरी ब्लॉक के फरसियां-बोड़र्रा मुख्य मार्ग पर हुई इस घटना में चार लोग आकाशीय बिजली की चपेट में आ गए। हादसे में गिरजा शंकर ध्रुव की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि जितेंद्र सिन्हा, पोषण ध्रुव और भूपेश ध्रुव गंभीर रूप से घायल हो गए। बताया जा रहा है कि घटना शाम करीब 6:30 से 7 बजे के बीच हुई। उस समय क्षेत्र में तेज बारिश के साथ गरज-चमक हो रही थी। इसी दौरान अचानक आकाशीय बिजली सड़क पर मौजूद लोगों के पास आ गिरी, जिससे चार लोग इसकी चपेट में आ गए। घटना के बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गई। स्थानीय लोगों की मदद से सभी को तत्काल शासकीय सिविल अस्पताल नगरी पहुंचाया गया। अस्पताल पहुंचने पर चिकित्सकों ने गिरजा शंकर ध्रुव को मृत घोषित कर दिया, जबकि तीनों घायलों का उपचार जारी है। उनकी हालत गंभीर बताई जा रही है। घटना की जानकारी मिलने के बाद संबंधित अधिकारी-कर्मचारी मामले की जानकारी जुटाने में लगे हैं। वहीं आकाशीय बिजली गिरने से हुई मौत के बाद क्षेत्र में शोक का माहौल है। शेयर करें Post navigation Bastar Special Story: पर्यटन से बदल रहा बस्तर, होमस्टे और इको-टूरिज्म ने खोले रोजगार और विकास के नए द्वार, आस्था से लेकर एडवेंचर तक पर्यटन की विविध संभावनाएं Durg News: सुपेला में नशीली दवाओं के कथित कारोबार का खुलासा, 6 आरोपी गिरफ्तार और नाबालिग संरक्षण में