Chhattisgarh Gariaband News: गरियाबंद। जिले के शोभा थाना क्षेत्र के जरहीडीह गांव में पत्नी की हत्या का मामला सामने आया है। आरोप है कि चरित्र पर संदेह को लेकर पति राम कुमार ने अपनी पत्नी मोनिका (32 वर्ष) के साथ विवाद के बाद बेल्ट से मारपीट की, जिससे उसकी मौत हो गई। घटना के बाद पुलिस ने आरोपी पति को हिरासत में लेकर मामले की जांच शुरू कर दी है। बताया जा रहा है कि बीती रात राम कुमार का अपनी पत्नी मोनिका से चरित्र शंका को लेकर विवाद हुआ था। विवाद बढ़ने पर आरोपी पति ने बेल्ट से मोनिका के साथ मारपीट शुरू कर दी। आरोप है कि मारपीट के दौरान मोनिका गंभीर रूप से घायल हो गई और उसकी मौत हो गई। घटना की सूचना मिलने के बाद शोभा थाना पुलिस मौके पर पहुंची और मामले की जांच शुरू की। पुलिस ने आरोपी पति राम कुमार को हिरासत में लेकर पूछताछ शुरू कर दी है। पुलिस घटना के पीछे की परिस्थितियों और विवाद के कारणों की जांच कर रही है। मामले में आगे की कानूनी कार्रवाई की जा रही है। शेयर करें Post navigation Raipur News: खरीफ गिरदावरी को लेकर पटवारी संघ का विरोध, PV ऐप से काम कराने के फैसले पर जताई आपत्ति Durg News: पैसे की जरूरत में BTech छात्र-छात्रा बने चैन स्नैचर, सुबह टहलने वाली बुजुर्ग महिलाओं को बनाते थे शिकार