Chhattisgarh Raipur News: रायपुर। राजधानी रायपुर में युवती को जिंदा जलाने की कोशिश का मामला सामने आया है। आरोप है कि छेड़छाड़ का विरोध करने पर एक युवक ने युवती पर पेट्रोल डालकर आग लगा दी। घटना में युवती गंभीर रूप से झुलस गई, जिसके बाद उसे अस्पताल में भर्ती कराया गया है। फिलहाल डॉक्टरों की निगरानी में उसका इलाज जारी है। मामला माना थाना क्षेत्र का है। जानकारी के मुताबिक, युवती ने छेड़छाड़ को लेकर आरोपी युवक का विरोध किया था। आरोप है कि इसी बात से नाराज होकर युवक ने युवती पर पेट्रोल छिड़क दिया और आग लगा दी। घटना के बाद मौके पर हड़कंप मच गया। गंभीर रूप से झुलसी युवती को तत्काल अस्पताल पहुंचाया गया, जहां उसका उपचार जारी है। घटना की सूचना मिलने के बाद माना थाना पुलिस ने आरोपी वीरू धीवर के खिलाफ हत्या के प्रयास और छेड़छाड़ की धाराओं में मामला दर्ज किया है। पुलिस के मुताबिक, घटना के पीछे की पूरी वजह और वारदात से जुड़े अन्य पहलुओं की जांच की जा रही है। फिलहाल पुलिस आरोपी के खिलाफ कार्रवाई करते हुए पूरे घटनाक्रम की जानकारी जुटा रही है। शेयर करें Post navigation Raipur News: आखिरकार शुरू हुआ जर्जर भवनों को ढहाने का सिलसिला, सदर बाजार में चला निगम का JCB Dantewada News: एकलव्य खेल परिसर में आदिवासी खिलाड़ियों को सुविधाओं की कमी? डाइट, खेल सामग्री और बुनियादी जरूरतों को लेकर शिकायत