Chhattisgarh Raipur News: रायपुर। देशभर में आरक्षण व्यवस्था को लेकर जारी बहस और विरोध प्रदर्शनों के बीच केंद्रीय सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता मंत्री रामदास आठवले ने बड़ा बयान दिया है। छत्तीसगढ़ के एक दिवसीय दौरे पर रायपुर पहुंचे केंद्रीय मंत्री ने कहा कि अगर देश से जातिवाद खत्म हो जाता है तो वह आरक्षण छोड़ने के लिए तैयार हैं। उन्होंने कहा कि जब तक जातिवाद खत्म नहीं होता, तब तक आरक्षण लागू रहेगा और इसका विरोध नहीं किया जाना चाहिए। रामदास आठवले ने कहा कि भारत में जाति के आधार पर आरक्षण का प्रावधान है। संविधान के अनुच्छेद 17 के माध्यम से अस्पृश्यता को समाप्त किया गया है, लेकिन आज भी दलितों और आदिवासियों पर अत्याचार की घटनाएं सामने आती हैं। उन्होंने कहा कि जातिवाद समाप्त होने की स्थिति में आरक्षण की जरूरत नहीं रहेगी, लेकिन वर्तमान परिस्थितियों में आरक्षण व्यवस्था जारी रहना जरूरी है। केंद्रीय मंत्री ने दलितों के मुद्दे पर कांग्रेस पर भी निशाना साधा। उन्होंने कहा कि विपक्ष अब केवल टिप्पणी करने तक सीमित रह गया है और वह देश का विकास नहीं कर सकता। आठवले ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में देश में तेजी से विकास होने का दावा करते हुए कहा कि सरकार दलितों की सेवा करने और उन्हें न्याय दिलाने के लिए सक्षम है। शेयर करें Post navigation Bilaspur News: जूनियर अधिकारी को प्रभारी डीईओ बनाने पर हाईकोर्ट की अहम टिप्पणी, रामेश्वर जायसवाल की नियुक्ति का रास्ता साफ