Aaj Ka Rashifal: आज 8 सितंबर 2026, मंगलवार को भाद्रपद कृष्ण पक्ष की द्वादशी तिथि है। आज भौम प्रदोष व्रत रखा जा रहा है। धार्मिक मान्यताओं के अनुसार इस दिन भगवान शिव के साथ हनुमान जी की पूजा विशेष फलदायी मानी जाती है। आज परिघ योग और पुष्य नक्षत्र का भी प्रभाव रहेगा। आइए जानते हैं सभी 12 राशियों के लिए आज का दिन कैसा रहने वाला है, साथ ही जानें शुभ रंग और शुभ अंक।

मेष राशि
आज का दिन बेहतरीन रहने वाला है। नए कार्यों में सफलता मिलने के योग हैं। सरकारी नौकरी से जुड़े लोगों के लिए दिन अनुकूल रहेगा और प्रमोशन में आ रही रुकावट दूर हो सकती है। नई नौकरी करने वालों को सहकर्मियों का सहयोग मिलेगा। छात्रों को मेहनत जारी रखने की जरूरत है।

शुभ रंग- गुलाबी
शुभ अंक- 5

वृष राशि
आज परिवार का भरपूर सहयोग मिलेगा और बड़ों का स्नेह बना रहेगा। नया बिजनेस शुरू करने का विचार कर सकते हैं। कार्यों में सफलता मिलने के योग हैं। तरक्की के अवसरों को हाथ से न जाने दें, क्योंकि छोटी शुरुआत भी बड़ा लाभ दे सकती है।

शुभ रंग- हरा
शुभ अंक- 1

मिथुन राशि
आज का दिन सामान्य रहेगा। मेहनत के अनुसार परिणाम मिलेंगे, इसलिए प्रयासों में कमी न आने दें। प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी कर रहे छात्रों को अधिक मेहनत करनी होगी। दांपत्य जीवन में आपसी समझ बेहतर होगी। कीमती सामान और मोबाइल का विशेष ध्यान रखें।

शुभ रंग- लाल
शुभ अंक- 2

कर्क राशि
आज का दिन लाभदायक रहेगा। आय के नए स्रोत बन सकते हैं और आर्थिक स्थिति मजबूत होगी। कार्यस्थल पर वरिष्ठ अधिकारियों का सहयोग मिलेगा। दांपत्य जीवन में मधुरता बनी रहेगी। पुराने कार्यों से भी लाभ मिलने की संभावना है।

शुभ रंग- ग्रे
शुभ अंक- 8

सिंह राशि
आज का दिन मिला-जुला रहेगा। कोई बड़ा निर्णय लेने से पहले अनुभवी लोगों की सलाह जरूर लें। व्यापार की स्थिति अच्छी रहेगी। बदलते मौसम का असर स्वास्थ्य पर पड़ सकता है, इसलिए सावधानी रखें। कार्यस्थल पर सहकर्मियों का सहयोग मिलेगा।

शुभ रंग- नीला
शुभ अंक- 9

कन्या राशि
आज का दिन खुशियों से भरा रह सकता है। कोई ऐसी उपलब्धि हासिल हो सकती है, जिसकी उम्मीद कम थी। नए और रचनात्मक विचार कार्यक्षेत्र में सफलता दिलाएंगे। परिवार के साथ धार्मिक या दर्शनीय स्थल की यात्रा का योग बन सकता है। छात्रों के लिए दिन अनुकूल रहेगा।

शुभ रंग- लाल
शुभ अंक- 3

तुला राशि
आज का दिन पहले से बेहतर रहेगा। किसी पर तुरंत भरोसा करने से बचें। कारोबार में लेन-देन और बड़ी डील को लेकर सावधानी बरतें। गृह उद्योग शुरू करने की सोच रही महिलाओं को परिवार का सहयोग मिल सकता है। नौकरीपेशा लोगों के कार्य की सराहना होगी।

शुभ रंग- नीला
शुभ अंक- 4

वृश्चिक राशि
आज घर में रिश्तेदारों के आने से खुशनुमा माहौल रहेगा। किसी परेशानी को लेकर दोस्तों से बातचीत करने पर समाधान मिल सकता है। शिक्षा क्षेत्र से जुड़े लोगों को लाभ होगा। वाणी पर संयम रखना जरूरी है, क्योंकि एक गलत बात परेशानी बढ़ा सकती है।

शुभ रंग- मैजेंटा
शुभ अंक- 2

धनु राशि
आज धार्मिक कार्यों में रुचि बढ़ेगी। रुका हुआ धन वापस मिलने की संभावना है। स्वास्थ्य सेवाओं से जुड़े लोगों के लिए दिन अच्छा रहेगा। आत्मविश्वास बनाए रखें। किसी नए व्यक्ति से उपयोगी जानकारी मिल सकती है। छात्रों के लिए भी दिन अनुकूल रहेगा।

शुभ रंग- भूरा
शुभ अंक- 8

मकर राशि
आज आत्मविश्वास से भरे रहेंगे। कारोबार से जुड़े महत्वपूर्ण कार्य पूरे हो सकते हैं। नए कामों पर ध्यान केंद्रित करेंगे। जीवनसाथी का सहयोग मिलेगा और आर्थिक स्थिति बेहतर रहने की संभावना है। व्यापारिक यात्रा लाभदायक साबित हो सकती है।

शुभ रंग- बैंगनी
शुभ अंक- 2

कुंभ राशि
आज का दिन लाभदायक रहेगा। लंबे समय से चल रही योजना पूरी हो सकती है। नया कार्य शुरू करने के लिए समय अनुकूल है। कला और संगीत क्षेत्र से जुड़े लोगों को बेहतर अवसर मिल सकते हैं। करियर में आगे बढ़ने के प्रयास सफल रहेंगे।

शुभ रंग- पीला
शुभ अंक- 1

मीन राशि
आज विवेक और समझदारी से रुके हुए कार्य पूरे करने में सफलता मिलेगी। पिता का सहयोग प्राप्त हो सकता है। विरोधियों की गतिविधियों से सतर्क रहें। शिक्षा क्षेत्र से जुड़े लोगों के लिए दिन अच्छा रहेगा। मेडिकल की पढ़ाई कर रहे छात्रों को भी सफलता मिलने के योग हैं।

शुभ रंग- हरा
शुभ अंक- 5

शेयर करें

By admin