Chhattisgarh Raipur News : रायपुर। फ्रेंडशिप डे के अवसर पर रोटरी क्लब ऑफ रायपुर कॉस्मो डिवाज और रोटरी क्लब ऑफ रायपुर कॉस्मोलॉजिकल ने पर्यावरण संरक्षण का संदेश देते हुए कचना स्थित रहेजा निरवाना में विशेष पौधरोपण अभियान चलाया। ‘रूटेड इन फ्रेंडशिप’ थीम पर आयोजित इस कार्यक्रम में रोटेरियन सदस्यों, उनके परिवारों और बच्चों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया।

कार्यक्रम के दौरान 2,500 पौधों के दीर्घकालिक पौधरोपण अभियान की शुरुआत की गई। पहले चरण में क्लब के सदस्यों और बच्चों ने 300 पौधे लगाए। आयोजन का उद्देश्य यह संदेश देना था कि जिस प्रकार पौधों को बढ़ने के लिए निरंतर देखभाल की जरूरत होती है, उसी तरह सच्ची मित्रता भी समय, विश्वास और सहयोग से मजबूत होती है।

रोटरी क्लब के अनुसार, परियोजना के तहत शेष पौधों का रोपण रहेजा निरवाना के सहयोग से चरणबद्ध तरीके से किया जाएगा। यह अभियान आने वाले समय में पर्यावरण संरक्षण और हरियाली बढ़ाने की दिशा में महत्वपूर्ण योगदान देगा।

पौधरोपण के बाद आयोजित फ्रेंडशिप फेलोशिप में सदस्यों ने एक-दूसरे के साथ समय बिताया, स्वादिष्ट व्यंजनों का आनंद लिया और विभिन्न मनोरंजक खेलों व गतिविधियों में हिस्सा लिया। कार्यक्रम ने मित्रता, सामुदायिक सेवा और पर्यावरण संरक्षण का सुंदर संदेश दिया।

शेयर करें

By admin