Chhattisgarh Raipur News : रायपुर। छत्तीसगढ़ में वन्यजीव तस्करी के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत वन विभाग को बड़ी सफलता मिली है। बलरामपुर-रामानुजगंज जिले में हाथीदांत की तस्करी के मामले में संयुक्त टीम ने तीन आरोपियों को गिरफ्तार कर उनके कब्जे से हाथी के तीन दांत बरामद किए हैं। आरोपियों को न्यायालय में पेश करने के बाद न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया गया। वन मंत्री केदार कश्यप के निर्देशन और वन मंडलाधिकारी आलोक वाजपेयी के मार्गदर्शन में 3 अगस्त को वन्यजीव अपराध नियंत्रण ब्यूरो (मध्य क्षेत्र, भोपाल), राज्य उड़न दस्ता रायपुर और वनमंडल बलरामपुर की संयुक्त टीम ने रामानुजगंज स्थित आमंत्रण धर्मशाला में छापेमारी की। तलाशी के दौरान कमरा नंबर 205 से एक बैग में रखे हाथी के जबड़े के तीन दांत बरामद किए गए। मौके से संतोष कुमार विश्वकर्मा (झारखंड), अजय कुमार गुप्ता और सतेन्द्र कुमार (बलरामपुर-रामानुजगंज) को हिरासत में लिया गया। तीनों आरोपियों के खिलाफ वन्यजीव (संरक्षण) अधिनियम, 1972 की विभिन्न धाराओं के तहत मामला दर्ज किया गया है। भारतीय जंगली हाथी अनुसूची-1 में संरक्षित वन्यजीव होने के कारण मामले को गंभीर वन अपराध माना गया है। जब्त हाथीदांत को वन विभाग ने अपने कब्जे में लेकर आरोपियों को मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट, रामानुजगंज की अदालत में पेश किया, जहां से उन्हें न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया गया। वन विभाग ने बताया कि मामले की विस्तृत जांच जारी है और तस्करी के नेटवर्क से जुड़े अन्य लोगों की भूमिका की भी जांच की जा रही है। शेयर करें Post navigation Balod News : छत्तीसगढ़ में पुलिस महकमे में बड़ा फेरबदल, 14 अधिकारियों के तबादले, 11 थाना प्रभारियों को नई जिम्मेदारी Korba News : छत्तीसगढ़ में अगस्त से दौड़ेंगी 40 ई-बसें, कॉलोनियों तक पहुंचेगी आधुनिक सार्वजनिक परिवहन सेवा