Chhattisgarh Dhamtari News : धमतरी। छत्तीसगढ़ के धमतरी जिले में स्नेक बाइट का एक दर्दनाक मामला सामने आया है। परेवाडीह गांव में रविवार रात बिस्तर में छिपे कॉमन करैत सांप ने सो रहे एक युवक को डस लिया। अस्पताल ले जाने से पहले ही उसकी मौत हो गई। घटना के बाद पूरे गांव में दहशत का माहौल है।

जानकारी के अनुसार, मृतक की पहचान परेवाडीह निवासी विक्रम साहू के रूप में हुई है। वह दिव्यांग था और रविवार रात अपने घर में सो रहा था। इसी दौरान बिस्तर में छिपे कॉमन करैत ने उसे डस लिया। रात में घटना का पता नहीं चल सका।

सुबह तबीयत बिगड़ने पर परिजन उसे तत्काल अस्पताल लेकर पहुंचे, लेकिन चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को सौंप दिया गया।

घटना के बाद गांव में भय का माहौल है। स्थानीय लोगों ने क्षेत्र में सांपों की बढ़ती गतिविधियों को लेकर चिंता जताई है।

विशेषज्ञों के अनुसार, कॉमन करैत का जहर अत्यंत खतरनाक न्यूरोटॉक्सिक विष होता है, जो सीधे नर्वस सिस्टम पर असर डालता है। इसके काटने पर शुरुआती दर्द या निशान अक्सर महसूस नहीं होते, जिससे समय पर इलाज नहीं मिल पाने पर जान का खतरा बढ़ जाता है।

 

शेयर करें

By admin