Chhattisgarh Balod News : बालोद। छत्तीसगढ़ में पर्यावरण संरक्षण को जनआंदोलन बनाने के उद्देश्य से 30 जुलाई को पहली बार ‘महतारी वंदन वृक्षारोपण अभियान’ आयोजित किया जाएगा। बालोद जिले में इस अभियान की तैयारियां अंतिम चरण में हैं। कलेक्टर दिव्या उमेश मिश्रा के निर्देशन में सभी विभाग समन्वय के साथ कार्य कर रहे हैं। जिले में महतारी वंदन योजना की 2.45 लाख से अधिक महिलाओं सहित अन्य नागरिकों की भी भागीदारी सुनिश्चित की जा रही है। अभियान के तहत प्रत्येक महिला अपने घर, आंगन या उपयुक्त सार्वजनिक स्थल पर पौधारोपण करेगी। महिलाओं को आंगनबाड़ी केंद्रों के माध्यम से पौधे उपलब्ध कराए जाएंगे। इसके लिए वन विभाग की नर्सरियों से करीब सवा दो लाख पौधों की व्यवस्था की गई है। अब तक दो लाख से अधिक गड्ढे खोदे जा चुके हैं और 440 से अधिक ग्राम पंचायतों में पौधों का वितरण भी किया जा चुका है। कलेक्टर दिव्या उमेश मिश्रा ने बताया कि पौधारोपण के बाद नागरिक mybalod.com पर पौधे के साथ अपनी फोटो या सेल्फी अपलोड कर ऑनलाइन प्रमाणपत्र डाउनलोड कर सकेंगे। बालोद के पर्यावरण पार्क को भी इस अभियान का प्रमुख केंद्र बनाया गया है। वहीं, भाजपा जिला महामंत्री सौरभ लुनिया, जिला अध्यक्ष चेमन देशमुख, विधायक संगीता सिन्हा और कुंवर सिंह निसाद सहित कई जनप्रतिनिधियों ने वीडियो संदेश जारी कर अधिक से अधिक लोगों से ‘एक पेड़ मां के नाम’ थीम के तहत पौधारोपण अभियान में शामिल होने और पर्यावरण संरक्षण में योगदान देने की अपील की है। शेयर करें Post navigation Raipur News : रायपुर के मेकाहारा अस्पताल में लगी आग, इमरजेंसी वार्ड खाली कर दूसरे विभागों में शिफ्ट किए गए मरीज Korba News : उफनते नाले में पिता को बचाने कूदा बेटा, आधा किलोमीटर मौत से लड़ता रहा, फिर भी नहीं बचा सका जिंदगी