Chhattisgarh Raipur News : रायपुर। मौसम विभाग ने छत्तीसगढ़ के कई जिलों के लिए “Extremely Severe Alert” जारी किया है। विभाग के अनुसार अगले तीन घंटे के दौरान प्रदेश के कई हिस्सों में गरज-चमक, आकाशीय बिजली और मध्यम से भारी बारिश होने की प्रबल संभावना है। इसे देखते हुए लोगों से अनावश्यक रूप से घरों से बाहर नहीं निकलने और सुरक्षित स्थानों पर रहने की अपील की गई है। मौसम विभाग के मुताबिक बलौदाबाजार, बेमेतरा, बिलासपुर, दुर्ग, जांजगीर-चांपा, जशपुर, कबीरधाम, खैरागढ़-छुईखदान-गंडई, कोरबा, महासमुंद, मुंगेली, रायगढ़, रायपुर, सक्ती, सारंगढ़-बिलाईगढ़ और सरगुजा समेत कई जिलों में तेज गरज-चमक के साथ बारिश होने की संभावना है। विभाग ने चेतावनी दी है कि राजनांदगांव, गरियाबंद, रायपुर, बलौदाबाजार, जांजगीर-चांपा, रायगढ़, बिलासपुर, कोरबा, जशपुर, दुर्ग, कबीरधाम, मुंगेली, सरगुजा, सूरजपुर और बलरामपुर सहित कई जिलों में 60 से 80 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवाएं चल सकती हैं। वहीं अन्य जिलों में 40 से 60 किमी और 30 से 40 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से हवा चलने के साथ मेघगर्जन और बारिश की संभावना जताई गई है। प्रशासन और मौसम विभाग ने लोगों से अपील की है कि खराब मौसम के दौरान खुले मैदान, पेड़ों और बिजली के खंभों के पास जाने से बचें। आकाशीय बिजली की आशंका को देखते हुए सुरक्षित स्थानों पर रहें और किसी भी आपात स्थिति में स्थानीय प्रशासन एवं आपदा प्रबंधन विभाग के निर्देशों का पालन करें। शेयर करें Post navigation Raipur News : 18 साल बाद मनरेगा घोटाले में बड़ी कार्रवाई: पूर्व जिला पंचायत CEO समेत 8 अफसरों पर EOW का शिकंजा Surajpur Latest News : प्रतापपुर में ‘तक्षशिला एकेडमी’ का शुभारंभ: अब स्थानीय युवाओं को घर के पास मिलेगी प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी