Chhattisgarh Raipur News: रायपुर। राजधानी रायपुर में अवैध निर्माणों के खिलाफ नगर निगम ने सख्त कार्रवाई करते हुए वार्ड-19 के विकास नगर और गुड़ियारी क्षेत्र में चार निर्माणाधीन भवनों को जेसीबी से ध्वस्त कर दिया। यह कार्रवाई कलेक्टर डॉ. गौरव सिंह के निर्देश और नगर निगम आयुक्त संबित मिश्रा के मार्गदर्शन में की गई। नगर निगम जोन-8 की संयुक्त टीम ने जोन कमिश्नर राजेश्वरी पटेल के नेतृत्व में अभियान चलाया। कार्रवाई में कार्यपालन अभियंता अतुल चोपड़ा, सहायक अभियंता अमन चंद्राकर, उप अभियंता लोचन चौहान, अबरार खान और नगर निवेश विभाग के अधिकारी शामिल रहे। निरीक्षण के बाद अनुमति के विपरीत बनाए जा रहे निर्माणों को ध्वस्त किया गया। कार्रवाई के तहत राकेश साहू (1500 वर्गफीट), गोमती वर्मा (1200 वर्गफीट), विवेक सिंह (1200 वर्गफीट) और पूजा सरावगी (1200 वर्गफीट) के निर्माणाधीन भवनों पर बुलडोजर चलाया गया। निगम के अनुसार, सभी निर्माणकर्ताओं को नियमानुसार तीन नोटिस और अंतिम चेतावनी दी गई थी, लेकिन समय पर जवाब या आवश्यक दस्तावेज प्रस्तुत नहीं किए गए। नगर निगम ने स्पष्ट किया है कि शहर में बिना अनुमति या भवन निर्माण नियमों का उल्लंघन कर किए जा रहे निर्माणों के खिलाफ अभियान आगे भी जारी रहेगा। प्रशासन ने कहा कि शहर के सुव्यवस्थित विकास के लिए नियमों का उल्लंघन करने वालों को किसी भी तरह की राहत नहीं दी जाएगी। शेयर करें Post navigation Bilaspur News: दबाव में दिए इस्तीफे को स्वीकार करना पड़ा भारी, हाईकोर्ट ने कॉलेज प्रबंधन को लगाई फटकार Ambikapur News: ACB अधिकारी बनकर आबकारी अधिकारी से मांगी शराब और नकदी, तीन शातिर गिरफ्तार