Chhattisgarh Raipur News: रायपुर। किकबॉक्सिंग एसोसिएशन ऑफ छत्तीसगढ़ की वार्षिक साधारण सभा एवं चुनाव सोमवार को संपन्न हुआ। वर्ष 2026 से 2030 के कार्यकाल के लिए नई प्रबंधकारिणी का गठन किया गया, जिसमें छगन मूंदड़ा को सर्वसम्मति से दोबारा प्रदेश अध्यक्ष चुना गया। चुनाव अधिकारी अनिल मिश्रा, सेवानिवृत्त सहायक संचालक (खेल), ने बताया कि चुनाव खेल एवं युवा कल्याण संचालनालय द्वारा नामित पर्यवेक्षक प्रवेश जोशी, सहायक संचालक खेल एवं युवा कल्याण विभाग, रायपुर की उपस्थिति में संपन्न हुआ। सभी सदस्यों ने सर्वसम्मति से नई कार्यकारिणी का चयन किया। नई कार्यकारिणी में तारकेश मिश्रा को कार्यकारी अध्यक्ष, आकाश गुरुदीवान को महासचिव और प्रभात साहू को कोषाध्यक्ष चुना गया। वहीं उपाध्यक्ष पद पर मनीष बाग, रघुनाथ नायक, व्यंकेश दास मानिकपुरी और संकल्प तिवारी तथा संयुक्त सचिव पद पर प्रीति मिश्रा, रोशनी सेन, स्वाति राजवाड़े और अमन सोनी निर्वाचित हुए। इसके अलावा सरवर एक्का, मयंक डडसेना, भानु प्रताप साहू और ममता सिंह ठाकुर को कार्यकारिणी सदस्य बनाया गया। चुनाव के बाद सभी जिला किकबॉक्सिंग संघों के प्रतिनिधियों और खेल प्रेमियों ने नवनिर्वाचित पदाधिकारियों को बधाई देते हुए सफल कार्यकाल की शुभकामनाएं दीं। शेयर करें Post navigation Raipur News: रायपुर के अशोका आइकन में 70 लाख की चोरी, 51.50 लाख कैश और जेवरात गायब Raipur News: PM के टास्क फोर्स गठन पर दीपक बैज का हमला, बोले- जनाधार बचाने की कोशिश कर रही भाजपा