GWALIOR NEWS: ग्वालियर की एससी-एसटी विशेष अदालत ने भारतीय जनता पार्टी (BJP) विधायक प्रीतम सिंह लोधी के बेटे दिनेश लोधी को फरार घोषित करते हुए उसके खिलाफ स्थायी गिरफ्तारी वारंट जारी किया है। लगातार अदालत में पेश नहीं होने और पुलिस द्वारा वारंट तामील नहीं करा पाने के बाद कोर्ट ने यह सख्त कदम उठाया। विशेष अदालत ने आदेश दिया है कि केस डायरी में लाल स्याही से स्पष्ट रूप से “आरोपी फरार है” दर्ज किया जाए। इसके साथ ही पुलिस को निर्देश दिए गए हैं कि आरोपी को गिरफ्तार कर हर हाल में न्यायालय के समक्ष पेश किया जाए। यह मामला ग्वालियर के पुरानी छावनी थाना क्षेत्र में दर्ज एससी-एसटी एक्ट से जुड़ा है। जानकारी के मुताबिक, दिनेश लोधी के खिलाफ अनुसूचित जाति एवं अनुसूचित जनजाति (अत्याचार निवारण) अधिनियम की गंभीर धाराओं में मामला दर्ज है। बताया जा रहा है कि आरोपी के खिलाफ पहली बार 28 दिसंबर 2023 को गिरफ्तारी वारंट जारी हुआ था। इसके बाद से वह लगातार न्यायालय की सुनवाई से अनुपस्थित रहा और पुलिस भी उसे गिरफ्तार नहीं कर सकी। इसी आधार पर अदालत ने उसे फरार घोषित कर स्थायी गिरफ्तारी वारंट जारी कर दिया। गौरतलब है कि दिनेश लोधी इससे पहले शिवपुरी जिले के पिछोर में थार वाहन से एक व्यक्ति को कुचलने के प्रयास के मामले को लेकर भी चर्चा में रह चुका है। अब कोर्ट के इस आदेश के बाद पुलिस पर उसकी जल्द गिरफ्तारी का दबाव बढ़ गया है। शेयर करें Post navigation Ujjain News: फायर अधिकारी से मारपीट के बाद निगम का बड़ा एक्शन, होटल सील, बुलडोजर कार्रवाई पर 2 घंटे हंगामा Satna News: रास्ते के विवाद में युवक पर हमला, BJP जिला उपाध्यक्ष और पार्षद पर गंभीर आरोप