Chhattisgarh Bhilai News: भिलाई। सुपेला थाना क्षेत्र के न्यू कृष्णा नगर वार्ड क्रमांक-08 में घर के बाहर खड़े दो वाहनों में अज्ञात व्यक्ति द्वारा आग लगाने का मामला सामने आया है। घटना में एक स्कूटी और एक मोटरसाइकिल पूरी तरह जलकर क्षतिग्रस्त हो गई। पीड़िता की शिकायत पर पुलिस ने अज्ञात आरोपी के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। पुलिस के मुताबिक, न्यू कृष्णा नगर निवासी अनुसुईया साहू टेलीकॉलिंग का कार्य करती हैं। 17 जून की शाम वह काम से लौटने के बाद अपनी स्कूटी क्रमांक CG24T7589 को घर के बाहर सड़क किनारे खड़ी कर कमरे में चली गई थीं। रात करीब 10.30 बजे बारिश होने पर वह वाहन को ढकने बाहर आईं, तब स्कूटी सुरक्षित थी। रात करीब 1.30 बजे नीचे रहने वाली पड़ोसी चंपा ने उन्हें स्कूटी में आग लगने की सूचना दी। बाहर निकलकर देखने पर उनकी स्कूटी के साथ पास में खड़ी मोटरसाइकिल क्रमांक CG07AQ7660 भी आग की चपेट में आ चुकी थी। आसपास के लोगों की मदद से पानी डालकर आग बुझाई गई, लेकिन तब तक दोनों वाहन बुरी तरह जल चुके थे। पीड़िता ने बताया कि इस घटना में करीब 30 हजार रुपये का नुकसान हुआ है। मामले के प्रत्यक्षदर्शियों में पड़ोसी चंपा, उनके पति राजू लाल और आसपास के अन्य लोग शामिल हैं। सुपेला थाना पुलिस ने अपराध क्रमांक 0874/26 के तहत भारतीय न्याय संहिता (बीएनएस) की धारा 326 (एफ) के अंतर्गत अज्ञात आरोपी के खिलाफ मामला दर्ज कर विवेचना शुरू कर दी है। शेयर करें Post navigation Surajpur News: 50 लीटर डीजल और पर्याप्त खाद की मांग, चेतावनी- समस्या नहीं सुलझी तो होगा उग्र आंदोलन CG Crime: मोबाइल इस्तेमाल पर रोक, पैसे नहीं देने पर धमकी; तीन आरोपियों पर केस दर्ज