Chhattisgarh Weather News: रायपुर। छत्तीसगढ़ में मौसम का मिजाज तेजी से बदल रहा है। प्रदेश के कई जिलों में तापमान में गिरावट दर्ज होने से लोगों को भीषण गर्मी से राहत मिली है राजधानी रायपुर का अधिकतम तापमान 40 डिग्री सेल्सियस से नीचे आ गया है। हालांकि, मौसम विभाग ने अभी तक राज्य में दक्षिण-पश्चिम मानसून के प्रवेश की आधिकारिक घोषणा नहीं की है। मौसम विभाग के अनुसार, मानसून की दस्तक से पहले प्रदेश के कई हिस्सों में गरज-चमक के साथ बारिश होने की संभावना है। इस दौरान 40 से 50 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवाएं चल सकती हैं और कुछ स्थानों पर आकाशीय बिजली गिरने की आशंका भी जताई गई है। विभाग का कहना है कि अगले पांच दिनों तक प्रदेश में ऐसा ही मौसम बना रह सकता है। प्रदेश में मानसूनी गतिविधियों के प्रभाव से बीते 24 घंटों में अधिकतम तापमान में करीब चार डिग्री सेल्सियस तक की गिरावट दर्ज की गई है। रायपुर में सबसे अधिक अधिकतम तापमान 38.5 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया, जबकि दुर्ग में न्यूनतम तापमान 24.2 डिग्री सेल्सियस दर्ज हुआ। मौसम विभाग के अनुसार, दक्षिण-पश्चिम मानसून के आगे बढ़ने के लिए परिस्थितियां अनुकूल बनी हुई हैं। अनुमान है कि दक्षिण छत्तीसगढ़ के बस्तर, सुकमा और बीजापुर जिलों में 20 जून तक मानसून पहुंच सकता है। वहीं रायपुर, दुर्ग, बिलासपुर और महासमुंद सहित मध्य छत्तीसगढ़ में 22 जून तक मानसून के प्रवेश की संभावना है। सरगुजा संभाग समेत उत्तर छत्तीसगढ़ में 25 जून तक मानसून पहुंचने का अनुमान लगाया गया है। शेयर करें Post navigation Newspaper 18 June 2026: अब आपके मोबाइल पर भी अखबार, यहां पढ़ें “जनता के गोठ” का प्रिंट संस्करण CG News: हाईकोर्ट का बड़ा आदेश: जेल में बंद छात्र देगा NEET-2026 परीक्षा, पुलिस सुरक्षा में पहुंचेगा केंद्र