बीजापुर। छत्तीसगढ़ शासन के वन एवं जलवायु परिवर्तन, सहकारिता, परिवहन एवं संसदीय कार्य मंत्री तथा बीजापुर जिले के प्रभारी मंत्री केदार कश्यप ने जिले को 18 करोड़ रुपये से अधिक के विकास कार्यों की सौगात दी। उन्होंने मलेरिया मुक्त छत्तीसगढ़ अभियान के 14वें चरण का शुभारंभ करते हुए 16 करोड़ 58 लाख रुपये से अधिक लागत के विभिन्न विकास कार्यों का भूमिपूजन और 2 करोड़ 9 लाख रुपये के विकास कार्यों का लोकार्पण किया। इस अवसर पर विभिन्न विभागों की जनकल्याणकारी योजनाओं के हितग्राहियों को सामग्री एवं प्रमाण पत्र भी वितरित किए गए। 16.58 करोड़ रुपये के विकास कार्यों का भूमिपूजन भूमिपूजन किए गए प्रमुख कार्यों में स्वास्थ्य विभाग के अंतर्गत भैरमगढ़ ब्लॉक के मिरतुर एवं बेदरे में 51-51 लाख रुपये की लागत से ट्रांजिट हॉस्टल निर्माण, उसूर में 59 लाख रुपये की लागत से वरिष्ठ कृषि अधिकारी भवन निर्माण, आवापल्ली एवं कुटरू में 4.65-4.65 करोड़ रुपये की लागत से शासकीय महाविद्यालय भवन निर्माण, भैरमगढ़ महाविद्यालय में 1.30 करोड़ रुपये की लागत से अतिरिक्त कक्ष निर्माण तथा दुगईगुड़ा से चिंताकोंटा तक 4.35 करोड़ रुपये की लागत से पुल-पुलिया सहित सड़क निर्माण कार्य शामिल हैं। 2.09 करोड़ रुपये के विकास कार्यों का लोकार्पण लोकार्पित कार्यों में जिला अस्पताल परिसर में 48.17 लाख रुपये की लागत से रैन बसेरा, 21 लाख रुपये का दाल-भात केंद्र, अत्याधुनिक सुविधाओं से युक्त अटल आरोग्य लैब, कार्यालय सह गोदाम भवन, विद्यालय भवन, पंचायत भवन, पुलिया निर्माण और विभिन्न शैक्षणिक संस्थानों में तार फेंसिंग जैसे महत्वपूर्ण कार्य शामिल हैं। हितग्राहियों को मिला योजनाओं का लाभ कार्यक्रम में राजस्व एवं आपदा प्रबंधन विभाग की स्वामित्व योजना के तहत वनाधिकार पट्टों का वितरण किया गया। इसके अलावा निष्क्षय योजना के तहत पोषण आहार फूड बॉक्स, पुनर्वासित परिवारों को आयुष्मान कार्ड, गर्भवती महिलाओं को जच्चा-बच्चा कार्ड तथा दिव्यांगजनों को बैटरी चालित ट्राइसाइकिल प्रदान की गई। बीजापुर में विकास की नई धारा बह रही है: केदार कश्यप कार्यक्रम को संबोधित करते हुए मंत्री केदार कश्यप ने कहा कि एक समय बीजापुर जैसे क्षेत्रों में विकास कार्यों को आगे बढ़ाना चुनौतीपूर्ण था, लेकिन आज हालात पूरी तरह बदल चुके हैं। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह के नेतृत्व में नक्सलवाद के खिलाफ प्रभावी कार्रवाई हुई है, जिससे बस्तर संभाग सहित बीजापुर में विकास की गति तेज हुई है। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय के नेतृत्व में सरकार अंतिम व्यक्ति तक योजनाओं का लाभ पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध है। उन्होंने आयुष्मान भारत, महतारी वंदन योजना, प्रधानमंत्री आवास योजना और उज्ज्वला योजना जैसी योजनाओं का उल्लेख करते हुए कहा कि इनसे लोगों के जीवन स्तर में सुधार आया है और समाज के हर वर्ग को सशक्त बनाने का कार्य हो रहा है। कश्यप ने कहा कि सरकार का लक्ष्य विकास और जनकल्याण की योजनाओं का लाभ अंतिम व्यक्ति तक पहुंचाना है, ताकि बीजापुर आने वाले वर्षों में विकास और समृद्धि की नई ऊंचाइयों को छू सके। शेयर करें Post navigation CG Sakti News: विकास कार्यों की राशि पर कमीशनखोरी! ACB ने जनपद कार्यालय में मारा छापा CG News: ग्रामीणों की वर्षों पुरानी मांग हुई पूरी, विधायक भावना बोहरा ने 3.76 करोड़ की सड़क परियोजना का किया भूमिपूजन