Aaj Ka Rashifal: 2 अक्टूबर 2026, शुक्रवार। आज आश्विन कृष्ण पक्ष की षष्ठी तिथि सुबह 10 बजकर 16 मिनट तक रहेगी, इसके बाद सप्तमी तिथि शुरू होगी। आज सप्तमी तिथि वालों का श्राद्ध किया जाएगा। शाम 6 बजकर 18 मिनट तक व्यतिपात योग रहेगा और देर रात तक मृगशिरा नक्षत्र रहेगा। आइए जानते हैं मेष से मीन तक सभी 12 राशियों के लिए कैसा रहेगा आज का दिन और क्या होगा आपका शुभ रंग व शुभ अंक। मेष राशि: आज का दिन आपके लिए शानदार रहेगा। विद्यार्थी पढ़ाई पर ध्यान देंगे और किसी खास काम के सिलसिले में यात्रा की योजना बन सकती है। घर में रिश्तेदारों के आने से सकारात्मक माहौल रहेगा। बुजुर्गों का आशीर्वाद लें और अपने व्यवहार में सुधार लाने का प्रयास करें। कार्यस्थल पर अधिकारियों से मेल-जोल बढ़ेगा, लेकिन सुख-सुविधाओं पर अधिक खर्च करने से बचें। शुभ रंग: मैरुन | शुभ अंक: 6 वृष राशि: आज का दिन अच्छा रहेगा। आपको कोई नई जानकारी मिलेगी, जो भविष्य में लाभदायक साबित हो सकती है। कामकाज में फिलहाल बदलाव करने से बचें। नया व्यवसाय शुरू करने की योजना है तो उससे जुड़ी पूरी जानकारी हासिल करें। संपत्ति से जुड़े मामले में सकारात्मक बदलाव के संकेत हैं। शुभ रंग: हरा | शुभ अंक: 3 मिथुन राशि: आज अचानक किसी मित्र से मुलाकात हो सकती है और महत्वपूर्ण विषयों पर लाभदायक चर्चा होगी। धार्मिक और आध्यात्मिक गतिविधियों में समय बिताने से मानसिक सुकून मिलेगा। नकारात्मक सोच से बचें और ज्ञानवर्धक साहित्य पढ़ने पर ध्यान दें। कार्यस्थल पर काम का दबाव अधिक रहेगा। शुभ रंग: लाल | शुभ अंक: 5 कर्क राशि: आज का दिन उत्साह से भरा रहेगा। किसी अनुभवी व्यक्ति का मार्गदर्शन मिलेगा और किसी महत्वपूर्ण कार्य में सफलता मिल सकती है। अपनी मेहनत और क्षमता पर भरोसा रखें। बाजार में किसी परिचित से मुलाकात हो सकती है। काम पूरा करने के लिए नए तरीके अपनाने से आसानी होगी। शुभ रंग: काला | शुभ अंक: 2 सिंह राशि: आज का दिन खुशियों से भरा रहेगा। तय किए गए काम समय पर पूरे होंगे और कुछ कार्य समय से पहले पूरे होने से प्रसन्नता मिलेगी। समस्याओं से घबराने के बजाय उन्हें सुलझाने का प्रयास करें। परिवार के साथ मनोरंजन में समय बीतेगा। विद्यार्थी खेलकूद प्रतियोगिता में हिस्सा ले सकते हैं और अच्छा प्रदर्शन कर सकते हैं। शुभ रंग: मैरुन | शुभ अंक: 9 कन्या राशि: आज का दिन अच्छा रहेगा। बच्चे कारोबार में आपका सहयोग करेंगे। निवेश के लिए अनुभवी व्यक्ति की सलाह लेना लाभदायक रहेगा। अहंकार से बचकर परिस्थितियों को समझने का प्रयास करें। लवमेट के साथ दिन अच्छा बीतेगा। कुल मिलाकर दिन सकारात्मक रहेगा। शुभ रंग: हरा | शुभ अंक: 1 तुला राशि: काम करने के तरीके में बदलाव और व्यवस्थित रहने से काम जल्दी पूरे होंगे। किसी से अनबन की स्थिति में गुस्से पर नियंत्रण रखें। लंबी यात्रा की योजना बन सकती है। जोखिम भरे कामों से दूर रहें। ससुराल पक्ष से शुभ समाचार मिलने से परिवार में खुशी का माहौल रहेगा। शुभ रंग: गोल्डन | शुभ अंक: 8 वृश्चिक राशि: आज कारोबार में गंभीरता और समझदारी से काम करने की जरूरत है। व्यापार बढ़ाने की योजनाओं पर दोबारा विचार करें। महत्वपूर्ण फैसले लेने से पहले विशेषज्ञ की सलाह लें। पारिवारिक माहौल व्यवस्थित रखने में आपका सहयोग महत्वपूर्ण रहेगा। रुके हुए पैसे वापस मिल सकते हैं। शुभ रंग: सिल्वर | शुभ अंक: 7 धनु राशि: आज का दिन बेहतरीन रहेगा। दोस्तों और रिश्तेदारों से पूरा सहयोग मिलेगा। महत्वपूर्ण काम को लेकर बातचीत हो सकती है। कोई बड़ा निर्णय लेने से पहले परिवार की सलाह लेना लाभदायक रहेगा। सुखद समाचार मिलने से मन प्रसन्न रहेगा। कुछ समय एकांत या आध्यात्मिक स्थल पर बिताएंगे। शुभ रंग: नारंगी | शुभ अंक: 8 मकर राशि: आज मन में किसी बात को लेकर डर या चिंता रह सकती है, लेकिन यह अधिक सोचने के कारण हो सकता है। कार्यस्थल की व्यवस्था में बदलाव की जरूरत महसूस होगी। टूर एंड ट्रैवल्स और मीडिया से जुड़े कारोबार में सुधार के संकेत हैं। काम का दबाव अधिक रहेगा। मानसिक मजबूती के लिए ध्यान करना लाभदायक रहेगा। शुभ रंग: नीला | शुभ अंक: 5 कुंभ राशि: आज का दिन अनुकूल रहेगा। घर में सुखद माहौल रहेगा और शाम का समय बुजुर्गों के साथ बिताएंगे। ऑफिस में कुछ तनावपूर्ण माहौल हो सकता है, लेकिन जीवनसाथी का सहयोग मिलेगा। लवमेट के साथ घूमने का कार्यक्रम बन सकता है। खेती-किसानी से जुड़े लोग कार्यप्रणाली में बदलाव कर सकते हैं। शुभ रंग: गुलाबी | शुभ अंक: 2 मीन राशि: आज का दिन बहुत अच्छा रहेगा। पैसों से जुड़ी समस्याओं को सुलझाने का प्रयास करेंगे। पारिवारिक और व्यावसायिक गतिविधियों के बीच संतुलन बनाए रखने से व्यवस्था बेहतर रहेगी। विद्यार्थियों को पढ़ाई और करियर पर ध्यान देने से अच्छे परिणाम मिल सकते हैं। बच्चों के साथ समय बिताएं। कार्यक्षमता के अनुसार बड़े अवसर मिल सकते हैं। शुभ रंग: पिच | शुभ अंक: 3 शेयर करें Post navigation Aaj Ka Rashifal: आज धन, नौकरी, व्यापार और परिवार के मामले में कैसा रहेगा दिन, पढ़ें मेष से मीन तक का राशिफल