Chhattisgarh Bilaspur News: बिलासपुर। यात्रियों की मांग और सुविधा को ध्यान में रखते हुए रेलवे ने पूर्व तट रेलवे के संबलपुर मंडल के नारला रोड स्टेशन पर 17481/17482 बिलासपुर-तिरुपति एक्सप्रेस को प्रायोगिक ठहराव देने का निर्णय लिया है। इस फैसले से इस क्षेत्र के यात्रियों को ट्रेन में चढ़ने और उतरने की अतिरिक्त सुविधा मिलेगी। यह सुविधा 28 सितंबर से आगामी आदेश तक उपलब्ध रहेगी। 17482 तिरुपति-बिलासपुर एक्सप्रेस 28 सितंबर से नारला रोड स्टेशन पर ठहरेगी। ट्रेन सुबह 10:08 बजे नारला रोड स्टेशन पहुंचेगी और दो मिनट के ठहराव के बाद 10:10 बजे रवाना होगी। वहीं, 29 सितंबर से 17481 बिलासपुर-तिरुपति एक्सप्रेस को भी नारला रोड स्टेशन पर प्रायोगिक ठहराव दिया जाएगा। रेलवे ने यात्रियों से इस सुविधा का लाभ उठाने की अपील की है। शेयर करें Post navigation Bilaspur News: अवैध संबंध और प्रताड़ना से पत्नी ने उठाया आत्मघाती कदम, हाईकोर्ट ने डॉक्टर पति को धारा 306 में ठहराया दोषी Janjgir-Champa News: जांजगीर-चांपा में बाढ़ का कहर, शिवरीनारायण का संपर्क टूटा; शबरी पुल के ऊपर 6 फीट पानी