Raipur Latest News: रायपुर। समृद्धि सागर गणेश उत्सव समिति द्वारा समृद्धि सागर अपार्टमेंट परिसर में गणेश उत्सव हर्षोल्लास और भक्तिमय वातावरण में मनाया जा रहा है। परिसर में भगवान गणेश की आकर्षक प्रतिमा स्थापित कर प्रतिदिन सुबह और शाम विधि-विधान से आरती का आयोजन किया जा रहा है। आरती में अपार्टमेंट के सभी रहवासी बढ़-चढ़कर हिस्सा ले रहे हैं और गणपति बप्पा की पूजा-अर्चना कर सुख-समृद्धि की कामना कर रहे हैं। रंगारंग कार्यक्रमों और खेलों की धूम गणेश उत्सव के दौरान समिति की ओर से धार्मिक आयोजनों के साथ विभिन्न रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रम और मनोरंजक खेल प्रतियोगिताएं भी आयोजित की जा रही हैं। बच्चों, महिलाओं और पुरुषों समेत सभी वर्ग के रहवासी उत्साहपूर्वक इन कार्यक्रमों में शामिल हो रहे हैं। वहीं, मटकी फोड़ जैसे पारंपरिक कार्यक्रमों ने उत्सव के माहौल को और भी उत्साहपूर्ण बना दिया है। हवन के दिन भंडारे का आयोजन उत्सव के दौरान हवन के दिन विशेष धार्मिक अनुष्ठान के साथ भंडारे का आयोजन भी किया जाएगा। इसमें अपार्टमेंट के रहवासियों के साथ श्रद्धालु प्रसाद ग्रहण करेंगे। समिति द्वारा हवन और भंडारे को लेकर आवश्यक तैयारियां की जा रही हैं। सामूहिक सहभागिता बनी आयोजन की खासियत गणेश उत्सव के चलते समृद्धि सागर अपार्टमेंट परिसर में आकर्षक सजावट और रोशनी के साथ भक्तिमय माहौल बना हुआ है। सुबह-शाम होने वाली आरती और विभिन्न कार्यक्रमों में रहवासियों की सामूहिक भागीदारी आयोजन की खासियत बनी हुई है। समिति का उद्देश्य धार्मिक आस्था के साथ रहवासियों के बीच आपसी भाईचारे, एकता और सामाजिक सहभागिता को बढ़ावा देना है। शेयर करें Post navigation CG Weather Update: छत्तीसगढ़ में आज बारिश का दौर जारी, कई जिलों में गरज-चमक के साथ तेज हवाओं की चेतावनी, पढ़ें मौसम की खबर Baloda Bazar News: नाबालिग को शादी का प्रलोभन देकर भगाने और दुष्कर्म के मामले में आरोपी दोषी, कोर्ट ने सुनाई कड़ी सजा