Chhattisgarh News: रायपुर। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के 25 वर्ष के सार्वजनिक जीवन और सेवा के प्रति आभार व्यक्त करते हुए छत्तीसगढ़ में सेवा संकल्प अभियान के तहत ‘आशीर्वाद के दीये’ कार्यक्रम का व्यापक आयोजन किया गया। प्रदेशभर में नागरिकों ने उत्साह के साथ सहभागिता निभाते हुए 1.50 करोड़ से अधिक दीये प्रज्ज्वलित किए। गांव से लेकर शहर तक विभिन्न स्थानों पर दीप प्रज्वलित कर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के सार्वजनिक जीवन, सेवा भावना और राष्ट्र निर्माण के संकल्प के प्रति जनभावनाएं व्यक्त की गईं। मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने अपना जीवन राष्ट्र और जनसेवा को समर्पित किया है। उनके नेतृत्व में भारत ने विकास, जनकल्याण और राष्ट्रीय स्वाभिमान के क्षेत्र में अनेक महत्वपूर्ण उपलब्धियां हासिल की हैं। प्रधानमंत्री मोदी 140 करोड़ देशवासियों की सेवा में जुटे हैं और उनके नेतृत्व में भारत विकास की नई ऊंचाइयों की ओर आगे बढ़ रहा है। आशीर्वाद के दीये कार्यक्रम में समाज के विभिन्न वर्गों ने सहभागिता निभाई। महिलाओं, युवाओं, किसानों, श्रमिकों, विद्यार्थियों, जनप्रतिनिधियों और आम नागरिकों ने सामूहिक रूप से दीप प्रज्वलित कर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को शुभकामनाएं दीं। कई स्थानों पर दीपों से आकर्षक आकृतियां और संदेश भी बनाए गए। प्रदेश के विभिन्न जिलों में मंदिरों, चौक-चौराहों, सार्वजनिक स्थलों और प्रमुख मैदानों में कार्यक्रम आयोजित किए गए। बड़ी संख्या में नागरिक इन आयोजनों में शामिल हुए और दीप प्रज्वलित किए। कार्यक्रमों के माध्यम से सेवा, सहयोग और सकारात्मक बदलाव के संकल्प का संदेश दिया गया। सेवा संकल्प अभियान के तहत छत्तीसगढ़ में 17 सितंबर से 17 अक्टूबर तक विभिन्न जनसेवा और जनभागीदारी से जुड़े कार्यक्रम आयोजित किए जा रहे हैं। अभियान के माध्यम से सेवा और सुशासन की भावना को जन-जन तक पहुंचाने तथा समाज के विभिन्न वर्गों को रचनात्मक एवं जनकल्याणकारी गतिविधियों से जोड़ने का प्रयास किया जा रहा है। शेयर करें Post navigation Durg News: बिजली कनेक्शन कटने और आवास सूची में गड़बड़ी समेत 17 सूत्रीय मांगों को लेकर सरपंचों ने कलेक्टर से की चर्चा Chhattisgarh Weather: छत्तीसगढ़ में फिर बदला मौसम, 20 से 24 सितंबर तक भारी बारिश का अलर्ट