CG Latest News: गरियाबंद। मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय बुधवार 17 जून को गरियाबंद जिले के दौरे पर रहेंगे। इस दौरान वे पुलिस परेड ग्राउंड में आयोजित लोकार्पण एवं भूमिपूजन कार्यक्रम में शामिल होकर जिले को 600 करोड़ रुपये से अधिक के विकास कार्यों की सौगात देंगे। कार्यक्रम की अध्यक्षता विधानसभा अध्यक्ष डॉ. रमन सिंह करेंगे। वहीं कृषि एवं आदिम जाति कल्याण मंत्री रामविचार नेताम तथा खाद्य मंत्री एवं जिले के प्रभारी मंत्री दयालदास बघेल भी कार्यक्रम में मौजूद रहेंगे। मुख्यमंत्री दोपहर करीब 2 बजे गरियाबंद पहुंचेंगे। अपने प्रवास के दौरान वे जिले में कुल 600 करोड़ 31 लाख 32 हजार रुपये की लागत से तैयार और प्रस्तावित 75 विकास कार्यों का लोकार्पण एवं भूमिपूजन करेंगे। इनमें 516 करोड़ 70 लाख 80 हजार रुपये की लागत से 30 विकास कार्यों का भूमिपूजन किया जाएगा, जबकि 83 करोड़ 60 लाख 52 हजार रुपये की लागत से पूर्ण हो चुके 45 विकास कार्यों का लोकार्पण होगा। भूमिपूजन किए जाने वाले प्रमुख कार्यों में लोक निर्माण विभाग के 13 कार्य शामिल हैं, जिनकी लागत 368 करोड़ रुपये है। इसके अलावा जल संसाधन विभाग के 9 कार्यों पर 53 करोड़ रुपये खर्च किए जाएंगे, जबकि सेतु निर्माण से जुड़े 4 कार्यों के लिए 30 करोड़ रुपये की राशि स्वीकृत की गई है। मुख्यमंत्री के इस दौरे को जिले के विकास की दृष्टि से महत्वपूर्ण माना जा रहा है। इन परियोजनाओं के पूर्ण होने से सड़क, सिंचाई, पुल-पुलिया और आधारभूत संरचनाओं के विकास को नई गति मिलेगी तथा क्षेत्र के लोगों को बेहतर सुविधाएं उपलब्ध होंगी। शेयर करें Post navigation CG News: भूपेश बघेल को हाईकोर्ट से झटका, निर्वाचन चुनौती याचिका पर मेरिट के आधार पर होगी सुनवाई Bilaspur News: तिफरा अस्पताल में आधी रात उत्पात, सुरक्षा गार्ड और स्टाफ से अभद्रता