Chhattisgarh Raigarh News: रायगढ़। शहर के रामभाठा स्थित पुराने बस डिपो परिसर में मंगलवार सुबह एक युवक की सिर कुचलकर हत्या किए जाने का मामला सामने आया है। युवक की लाश मिलने से इलाके में सनसनी फैल गई। घटना की सूचना मिलते ही कोतवाली पुलिस मौके पर पहुंची और जांच शुरू कर दी। मृतक की पहचान धनुर्जय चौहान के रूप में हुई है, जो संजय मैदान क्षेत्र में रहता था। शुरुआती जांच में सामने आया है कि धनुर्जय की सिर कुचलकर हत्या की गई है। हत्या के पीछे नशे के बाद हुए विवाद की आशंका जताई जा रही है। बताया जा रहा है कि पुराना बस डिपो परिसर लंबे समय से नशेड़ियों के जमावड़े के लिए बदनाम रहा है। पुलिस को आशंका है कि नशे के दौरान किसी बात को लेकर विवाद हुआ होगा, जिसके बाद युवक पर हमला कर उसकी हत्या कर दी गई। वारदात में दो से तीन संदिग्धों के शामिल होने की आशंका जताई जा रही है। हालांकि हत्या की वास्तविक वजह और आरोपियों की भूमिका जांच पूरी होने के बाद ही स्पष्ट हो सकेगी। घटना की सूचना मिलने के बाद कोतवाली पुलिस के साथ FSL टीम भी मौके पर पहुंची। टीम ने घटनास्थल की बारीकी से जांच-पड़ताल कर हत्या से जुड़े साक्ष्य जुटाए। पुलिस आसपास के लोगों से पूछताछ करने के साथ ही संदिग्धों के संबंध में जानकारी जुटा रही है। फिलहाल पुलिस हत्या की वजह, वारदात में शामिल आरोपियों और घटनाक्रम की कड़ियों को जोड़ने में जुटी हुई है। पुलिस की जांच आगे बढ़ने के साथ मामले में और खुलासे होने की संभावना है। शेयर करें Post navigation Balrampur News: ABPA ने सरगुजा संभाग में की नई नियुक्तियां, उदय पण्डो को संयोजक और रूपेश यादव को बनाया संभाग अध्यक्ष Raipur News: माना एयरपोर्ट क्षेत्र में महिला को जिंदा जलाने का आरोप, आरोपी वीरू पर पुलिस की जांच